International Yoga Day 2026 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश भर में अलग-अलग स्थानों में योग दिवस का आयोजन किया गया। कोलकता में रेड रोड में सुबह नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र का नेतृत्व किया गया। योग सत्र के दौरान पी एम मोदी ने हजारों लोगों के साथ विभिन्न योगासन किए। वहाँ पी एम मोदी ने कहा कि योग उम्र बढ़ने के साथ भी युवा को स्वस्थ रहने में मदद करता है। योग इंसानी जिंदगी को लगातार विकास की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकता है। वहीं गुजरात के अहमदाबाद के गोटिला गार्डन में योग दिवस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाग लिया।

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में आयोजित योग दिवस का नेतृत्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया। जहाँ पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे व इस योग कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता निभाई। इस समारोह में राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगू भाई पटेल सहित अधिक संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक शामिल हुए।
International Yoga Day 2026
इंदौर में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने 3 मिनट से अधिक समय तक लगाताकर प्राणायाम किया। यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से प्रारंभ किया गया जहां बड़ी संख्या में सुबह से ही योग साधक पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा योगासनों की भक्तिमय और आकर्षक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद निर्धारित कॉमन योग के प्रोटोकॉल तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर माँ नर्मदा तट स्थित ऐतिहासिक महेश्वर किला परिसर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया।#Indore pic.twitter.com/nqNY285KFD
— JD Jansampark Indore (@jdjsindore) June 21, 2026
विश्व कीर्तिमान स्थापित
कार्यक्रम का प्रमुख आर्कषण 10 हजार से अधिक लोगों का सामूहिक तौर योगाभ्यास कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास रहा । यह योगाभ्यास 3 मिनट से ज़्यादा समय तक कर एक रिकॉर्ड बनाया गया है।इस योग आयोजन में इंदौर की 70 से अधिक योग संस्थाओं, खेल संगठन, 150 से अधिक सामाजिक संस्थाओं व समाज के विभिन्न वर्गों के हजारों लोगों ने इस रिकॉर्ड को बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।
On International Yoga Day, President Droupadi Murmu participated in a mass yoga demonstration at Jabalpur, Madhya Pradesh. The President said that Yoga is a powerful medium for connecting the individual to the self, society to nature, and humanity to the vast universal… pic.twitter.com/f2WHL7z9n5
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 21, 2026
Read More : Yoga के 10 बड़े फायदे, शरीर और मन दोनों को मिलेगी शांति; आएंगे सकारात्मक बदलाव
Written By : Aanchal Agrawal








