Data safety tips: आज के समय में हर कोई एडवांस फीचर्स वाले फोन खरीदना चाहता है और अपने पुराने स्मार्टफोन को बेच देता है या एक्सचेंज ऑफर में दे देता है। लेकिन कई बार देखा गया है कि फोन बेचते समय लोग अपने पुराने फोन से सभी प्रकार का डेटा डिलीट नहीं करते हैं। कुछ लोग स्मार्टफोन से केवल फोटो और वीडियो डिलीट कर देते हैं। वे यह सोचते हैं कि कोई उनकी फोटो और वीडियो का गलत इस्तेमाल न कर सके, लेकिन सिर्फ फोटो और वीडियो डिलीट कर देना ही काफी नहीं है।
Data safety tips: पहले लें सभी डेटा का बैकअप-
पुराना स्मार्टफोन बेचते समय आपको अपनी फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स, डॉक्यूमेंट्स और अन्य जरूरी फाइलों का क्लाउड या कंप्यूटर में बैकअप ले लेना चाहिए। इससे डेटा को नए फोन में आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है और पुराने फोन का डेटा आप बिना किसी चिंता के डिलीट कर सकते हैं।
Data safety tips: बैंकिंग और पेमेंट ऐप्स हटाएं-
पुराने फोन को बेचते समय बैंकिंग और पेमेंट ऐप्स का विशेष ध्यान रखें। Google Pay, Paytm और PhonePe जैसे पेमेंट ऐप्स से पहले लॉग आउट करें। इसके बाद उन ऐप्स को डिलीट कर दें। साथ ही, यदि संभव हो तो ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी हटा दें। इसके अलावा फोन में सेव बैंक कार्ड की डिटेल्स को भी सुरक्षित रूप से डिलीट कर दें।
सोशल मीडिया का रखें विशेष ध्यान-
आमतौर पर सबसे ज्यादा स्कैम सोशल मीडिया ऐप्स और ईमेल के जरिए किए जाते हैं। सिर्फ आपके एक सोशल मीडिया अकाउंट या ईमेल से आपकी कई निजी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। इसलिए पुराने फोन को बेचते समय यह सुनिश्चित करें कि आपने सभी सोशल मीडिया ऐप्स, ईमेल अकाउंट्स और अन्य सेवाओं से लॉग आउट कर लिया है।
सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकालना न भूलें-
पुराना फोन बेचने से पहले सिर्फ डेटा डिलीट करना ही काफी नहीं होता। कई बार सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड में भी आपकी निजी जानकारी, कॉन्टैक्ट्स, फोटो, मैसेज और अन्य महत्वपूर्ण डेटा मौजूद रहता है। इसलिए फोन किसी दूसरे को देने से पहले सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड जरूर निकाल लें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आपके सभी सोशल मीडिया अकाउंट, ईमेल और अन्य ऐप्स से लॉग आउट किया जा चुका हो, ताकि आपकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहे।
यह भी पढ़े- यूपी में मायावती को ब्राह्मण समाज पर बड़ा भरोसा, बहुमत की सरकार बनाने का दावा








