Kerala News : एक आवारा कुत्ते के हमले से इलाके में हड़कंप मच गया, जब उसने 6 साल के एक बच्चे को काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर उसका बड़ा भाई उसे बचाने के लिए पहली मंजिल से नीचे कूद गया। इसके बाद उसने कुत्ते को डंडों से पीटना शुरू कर दिया, लेकिन कुत्ते ने उस पर भी हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ता काफी आक्रामक हो गया था और कुछ ही मिनटों के भीतर उसने तीन लोगों को निशाना बना लिया। बच्चे और उसके भाई के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी कुत्ते के हमले में घायल हो गया।
Kerala: बच्चे पर आवारा कुत्ते का हमला
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में गुस्सा फैल गया। लोगों ने मिलकर कुत्ते को घेर लिया और डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। हमले में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
बचाने दौड़ा भाई
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ और कुत्ते को लेकर मची अफरा-तफरी देखी जा सकती है। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है और स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
Read More : Iran को लेकर ट्रंप का इटली पर हमला, बोले- “अमेरिका देता है सुरक्षा, लेकिन नहीं मिलता साथ”
Written By : Kanishka








