Home » अंतर्राष्ट्रीय » Iran को लेकर ट्रंप का इटली पर हमला, बोले- “अमेरिका देता है सुरक्षा, लेकिन नहीं मिलता साथ”

Iran को लेकर ट्रंप का इटली पर हमला, बोले- “अमेरिका देता है सुरक्षा, लेकिन नहीं मिलता साथ”

Iran Update : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। ईरान और उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर ट्रंप ने आरोप लगाया कि अमेरिका वर्षों से इटली और NATO सहयोगियों की सुरक्षा पर भारी खर्च करता आया है, लेकिन जब अमेरिका को समर्थन की जरूरत पड़ती है तो उसके सहयोगी देश पीछे हट जाते हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इटली ने ईरान से जुड़े गंभीर परमाणु खतरे के मुद्दे पर अमेरिका का साथ देने के बारे में भी नहीं सोचा, जबकि अमेरिका दशकों से उसकी रक्षा करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि जब हमारी रक्षा की बारी आती है तो वे हमारे और बाकी दुनिया के साथ खड़े नहीं होते, जो अच्छी बात नहीं है।

Iran को लेकर ट्रंप का इटली पर हमला

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों नेताओं के बीच पहले से ही तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। हाल ही में ट्रंप ने दावा किया था कि G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान जियोर्जिया मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बार-बार अनुरोध कर रही थीं, लेकिन मेलोनी ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे मनगढ़ंत बताया था। इसके जवाब में मेलोनी ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि न तो वह और न ही इटली किसी के सामने मिन्नतें करता है।

अमेरिका यात्रा रद्द

वहीं, इटली के विदेश मंत्री एंतोनियो ताजानी ने भी ट्रंप की टिप्पणियों को अपमानजनक करार दिया था और विरोध स्वरूप अपनी प्रस्तावित अमेरिका यात्रा रद्द कर दी थी। अब ईरान के मुद्दे पर ट्रंप ने फिर इटली को घेरते हुए सहयोगी देशों की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, उनके इस ताजा बयान पर अभी तक इटली सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Read More : Virat Kohli का बयान सुन फैंस टूटे, टेस्ट क्रिकेट पर साफ कर दी आखिरी बात; फैंस हुए मायूस

Written By : Kanishka