Rishabh Pant DC: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ दो निराशाजनक सीजन बिताने के बाद ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापसी हो गई है। हाई-प्रोफाइल ट्रेड के तहत पंत 15 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स से वापस जुड़ गए हैं।
Rishabh Pant DC: कुलदीप की हुई LSG में एंट्री-
मेगा ट्रेड में स्टार स्पिनर कुलदीप यादव में LSG में एंट्री ले ली है। मेगा ट्रेड के तहत दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपये की मौजूदा सैलरी पर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं। इस अदला-बदली को IPL इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड्स में गिना जा रहा है।
Rishabh Pant DC: LSG को 3 शब्दों में कहा धन्यवाद
दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करने के बाद बाद ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर LSG टीम को फेयरवेल पोस्ट से सम्मानित किया । ऋषभ ने उस पोस्ट में सिर्फ तीन शब्द लिखे- “Thank You Team”, आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस पोस्ट के अपलोड होते ही, यह पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है।
दिल्ली कैपिटल्स के साथ रहा है लंबा नाता-
पंत ने 2016 से 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए 111 मैच खेले। वह 2021 से 2024 तक टीम के कप्तान भी रहे और 43 मुकाबलों में दिल्ली का नेतृत्व किया।
27 करोड़ का दांव पड़ा भारी-
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में LSG ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि, बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका।
IPL 2026 में सबसे नीचे रही LSG-
IPL 2026 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही। वहीं पंत ने पूरे सीजन में 312 रन बनाए और सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा।
नई शुरुआत की तैयारी में ऋषभ पंत-
दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के साथ ऋषभ पंत एक बार फिर अपनी पुरानी टीम के लिए नई शुरुआत करने जा रहे हैं। फ्रेंचाइजी और फैंस दोनों को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, LDA की कार्रवाई शुरू, अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर








