Home » अंतर्राष्ट्रीय » वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप, 126 साल का रिकॉर्ड टूटा: 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप, 126 साल का रिकॉर्ड टूटा: 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

वेनेजुएला में 39 सेकंड में आए दो महाभूकंप

Venezuela News: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम दो बेहद शक्तिशाली भूकंपों ने भारी नुकसान पहुंचाया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि दोनों भूकंपों के बीच सिर्फ 39 सेकंड का अंतर था।पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जिसका केंद्र राजधानी कराकास से करीब 20 किलोमीटर दूर काराबोबो राज्य में स्थित था। इसके कुछ ही सेकंड बाद दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 7.5 मापी गई। यह पहला भूकंप से भी ज्यादा ताकतवर था।

126 साल का सबसे बड़ा भूकंप

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, यह वेनेजुएला में पिछले 126 वर्षों में आया सबसे बड़ा भूकंप है। इससे पहले साल 1900 में यहां 7.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।USGS ने इस भूकंप को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। एजेंसी के अनुमान के मुताबिक, इस आपदा में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत होने की संभावना 44 प्रतिशत तक है। वहीं, 1 लाख से अधिक लोगों की मौत की आशंका 30 प्रतिशत तक जताई गई है।

वेनेजुएला में 39 सेकंड में आए दो महाभूकंप
वेनेजुएला में 39 सेकंड में आए दो महाभूकंप

Venezuela News: भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान

भूकंप के तेज झटकों का सबसे ज्यादा असर राजधानी कराकास में देखने को मिला। यहां कई इमारतें क्षतिग्रस्त होकर गिर गईं। कई जगहों पर लोग मलबे में फंस गए और बड़ी संख्या में लोगों ने मदद की गुहार लगाई।भूकंप के कारण पेट्रोल की सप्लाई भी प्रभावित हुई। वेनेजुएला के गृह मंत्री डिओसदादो काबेलो ने सरकारी टेलीविजन पर जानकारी देते हुए बताया कि कई घर और इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं।स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड, पुलिस और आपदा राहत टीमों को तुरंत बचाव अभियान में लगाया गया।

मलबे में तलाश जारी, कई लोग घायल

शाम तक राहत और बचाव दल गिरी हुई इमारतों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश करते दिखाई दिए। कई परिवार अपने लापता रिश्तेदारों की जानकारी लेने के लिए घटनास्थलों पर पहुंचे।राजधानी कराकास के पूर्वी हिस्से चाकाओ इलाके में दो इमारतें गिर गईं। स्थानीय मेयर गुस्तावो ड्यूक ने बताया कि कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं और कुछ लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि, मृतकों की सटीक संख्या अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है।अस्पतालों को भी सतर्क कर दिया गया है। इसके अलावा कई शहरों में स्कूलों और सार्वजनिक कार्यक्रमों को अगले सोमवार तक रद्द कर दिया गया है।

Venezuela News:  वेनेजुएला में 39 सेकंड में आए दो महाभूकंप
वेनेजुएला में 39 सेकंड में आए दो महाभूकंप

सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद वापस ली गई

भूकंप के बाद प्यूर्टो रिको, अमेरिकी और ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। इसके अलावा अरूबा, कुरासाओ और बोनेयर द्वीपों के लिए भी खतरे की आशंका जताई गई थी।हालांकि, लगभग एक घंटे बाद यह चेतावनी वापस ले ली गई क्योंकि सुनामी का बड़ा खतरा नहीं रहा।

इस घटना को विशेषज्ञ बेहद दुर्लभ मान रहे हैं। बताया गया कि केवल दो घंटे के अंदर दो बड़ी भूकंपीय घटनाएं हुईं, जो सामान्य परिस्थितियों में लगभग 1,000 से 1,200 वर्षों में एक बार देखने को मिलती हैं।वेनेजुएला में एक ही क्षेत्र में लगभग समान ताकत वाले दो बड़े भूकंप आए। इसी दौरान जापान में भी 6.9 या उससे अधिक तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया।विशेषज्ञों का कहना है कि इतने कम समय में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इस स्तर के बड़े भूकंप आना बेहद असामान्य और दुर्लभ घटना है।

वेनेजुएला में 39 सेकंड में आए दो महाभूकंप
वेनेजुएला में 39 सेकंड में आए दो महाभूकंप

वेनेजुएला में भूकंप का खतरा क्यों ज्यादा है?

बता दें, वेनेजुएला ऐसे क्षेत्र में स्थित है जहां कैरेबियन टेक्टोनिक प्लेट और दक्षिण अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेट आपस में मिलती हैं। इन प्लेटों की गतिविधियों के कारण यहां भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है।इतिहास में भी वेनेजुएला कई बड़े भूकंपों का सामना कर चुका है। साल 1967 में कराकास में आए 6.6 तीव्रता के भूकंप में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।वहीं, साल 1812 में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें लगभग 30 हजार लोगों की जान चली गई थी।

आधुनिक इतिहास की बड़ी आपदाओं में शामिल

ताजा भूकंप को अब वेनेजुएला के आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में शामिल किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं और अधिकारियों की नजर स्थिति पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें…राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सात दिन की मोहलत