Bilauti (Bhojpur): भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर उनके गांव बिलौटी में महापंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों लोग जुटे। सभी वक्ताओं ने भरत तिवारी को न्याय दिलाए जाने पर जोर दिया, लेकिन खास चर्चा एक ऐसे युवक की हो रही है, जिसने खुद को भरत तिवारी का चचेरा भाई बताते हुए मंच से अल्टीमेटम यदि सात दिनों के भीतर न्याय नहीं हुआ तो वह दूसरा भरत तिवारी बन जाएगा।
चचेरा भाई होने का दावा निकला फर्जी
युवक ने हजारों लोगों के बीच अल्टीमेटम देकर अपने को भरत तिवारी का चचेरा भाई बताकर बेशक उस वक्त तो लोगों के बीच वाह-वाही बटोर ली, लेकिन जल्दी ही लोगों को पता चल गया कि भरत तिवारी परिवार से उसका कोई संबंध नहीं है। भरत के बड़े भाई और अन्य परिजनों ने स्पष्ट कहा कि आशीष तिवारी उनके निकट संबंधी नहीं हैं। भरत भूषण तिवारी के छोटे भाई चंदन तिवारी ने भी कहा कि उन्होंने आशीष तिवारी को को पहली बार देखा है।
Bilauti (Bhojpur): पुलिस की नौकरी छोड़ने का दावा !
महापंचायत में आशीष तिवारी ने यह भी दावा किया कि वह भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए वह पुलिस की नौकरी छोड़ने को तैयार है।उसने बताया कि वह बिहार पुलिस में कार्यरत है, लेकिन उसके इस दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि जो व्यक्ति तालियां बटोरने के लिए खुद को जबर्दस्ती चचेरा भाई बता दे, क्या गारांटी है कि वह पुलिस में होगा?








