Home » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी कल मुरादाबाद को देंगे 365 करोड़ की सौगात, 63 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

सीएम योगी कल मुरादाबाद को देंगे 365 करोड़ की सौगात, 63 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

 CM Yogi Moradabad Visit:
 CM Yogi Moradabad Visit:

CM Yogi Moradabad Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 जून को मुरादाबाद दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को करीब 365.50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर सुरक्षा और अन्य तैयारियां तेज कर दी हैं।

CM Yogi Moradabad Visit: 63 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात-

जिले में कुल 63 परियोजनाओं पर 365.5083 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनमें 136.15 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा, जबकि 229.35 करोड़ रुपये की 37 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

CM Yogi Moradabad Visit: गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय परिसर का करेंगे निरीक्षण-

मुख्यमंत्री हरदासपुर गांव स्थित निर्माणाधीन गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा हरथला में बने सीनियर सिटीजन केयर सेंटर और बार मेमोरियल भवन का भी लोकार्पण करेंगे। एमडीए और नगर निगम की कई विकास योजनाएं भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगी।

CM Yogi Moradabad Visit: नगर विधानसभा क्षेत्र को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ-

विधानसभा क्षेत्रवार सबसे अधिक 24 परियोजनाएं मुरादाबाद नगर में हैं, जिन पर 237.88 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं कुंदरकी में 27 परियोजनाओं पर 105.74 करोड़ रुपये और मुरादाबाद देहात में 12 परियोजनाओं पर 21.88 करोड़ रुपये की योजनाएं शामिल हैं।

विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री-

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। वह लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क और अन्य निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। लंबित परियोजनाओं और आगामी योजनाओं पर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाने की संभावना है।

सुरक्षा और तैयारियां अंतिम चरण में-

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जनसभा स्थल, वीवीआईपी रूट, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की है।

सीएम के स्वागत में शहर की विशेष सफाई-

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले कांठ रोड सहित प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। चार विकास खंडों के सफाई कर्मचारियों को सड़क, नालियों, डिवाइडर और फुटपाथों की सफाई में लगाया गया है ताकि मुख्यमंत्री का पूरा मार्ग साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखाई दे।

रामपुर भी जाएंगे मुख्यमंत्री-

प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन उनका रामपुर जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे से जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़े- Ram Mandir चढ़ावा चोरी, SIT जांच में 40 सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी पाए गए दोषी