Home » हरियाण » गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वजन घटाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी

गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वजन घटाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी

Gurugram Scam News:

Gurugram Scam News: गुरुग्राम पुलिस ने उद्योग विहार फेज-5 स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। मौके से 102 मोबाइल फोन, 150 सिम कार्ड और 12 लैपटॉप बरामद किए गए।

Gurugram Scam News: डॉक्टर और डायटीशियन बनकर लोगों को बनाते थे शिकार-

आरोपित फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हर्बल दवाओं के विज्ञापन चलाते थे। कॉल सेंटर से खुद को डॉक्टर, डायटीशियन और ब्यूटीशियन बताकर लोगों को वजन घटाने की दवा बेचते और 100% रिफंड का झांसा देते थे। शिकायत होने पर ग्राहकों के नंबर ब्लॉक कर दिए जाते थे।

Gurugram Scam News: गुजरात समेत कई राज्यों में करोड़ों की ठगी-

जांच में सामने आया कि गिरोह ने गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। कर्मचारियों के नाम पर लिए गए सिम कार्ड से कॉल कर पूरे नेटवर्क को संचालित किया जाता था।

तीनों आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी-

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मंदीप, नेहा और वर्षा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस की अपील: सोशल मीडिया विज्ञापनों से रहें सतर्क-

गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वजन घटाने, लोन या इनाम जैसे सोशल मीडिया विज्ञापनों पर बिना जांच भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या साइबर ठगी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर दें।

यह भी पढ़े- सीएम योगी कल मुरादाबाद को देंगे 365 करोड़ की सौगात, 63 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास