Home » नई दिल्ली » दिल्ली में शुरू हुआ 35वां मैंगो फेस्टिवल, ₹100 में चखिए 400 से ज्यादा किस्मों के आम

दिल्ली में शुरू हुआ 35वां मैंगो फेस्टिवल, ₹100 में चखिए 400 से ज्यादा किस्मों के आम

Delhi Mango Festival 2026:

Delhi Mango Festival 2026: दिल्ली के आम प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राजधानी में बहुप्रतीक्षित 35वां मैंगो फेस्टिवल 2026 शुरू हो गया है। इस बार फेस्टिवल पहले से अधिक भव्य अंदाज में आयोजित किया जा रहा है। स्वाद, सुगंध और रंगों से भरपूर इस आयोजन में देशभर से लाए गए 400 से अधिक किस्मों के आम आकर्षण का केंद्र हैं।

Delhi Mango Festival 2026: सिर्फ ₹100 में अनलिमिटेड आम चखने का मौका-

फेस्टिवल में आगंतुकों को मात्र 100 रुपये में 400 से अधिक किस्मों के आम चखने का अवसर मिलेगा। यहां अलफांसो, दशहरी, लंगड़ा, चौसा समेत कई दुर्लभ और लोकप्रिय किस्में उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा लोग सीधे किसानों से ताजे आम भी खरीद सकेंगे।

Delhi Mango Festival 2026: अचार, चटनी और कैंडी की भी होगी खरीदारी-

आम के अलावा फेस्टिवल में घरेलू अचार, चटनी, स्क्वैश, कैंडी और पापड़ जैसे उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। यह आयोजन स्थानीय किसानों और उत्पादकों को अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर भी देगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के लिए खास आकर्षण-

मैंगो फेस्टिवल सिर्फ खाने-पीने तक सीमित नहीं रहेगा। यहां लाइव सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक गीत और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। परिवारों के लिए विशेष किड्स जोन, फैमिली एक्टिविटीज और आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी तैयार किए गए हैं।

आम खाने की प्रतियोगिता और क्विज भी होंगे-

फेस्टिवल में आम खाने की प्रतियोगिता, क्विज और कई अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इससे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए यह आयोजन यादगार बनने वाला है।

दिल्ली-एनसीआर का सबसे स्वादिष्ट समर फेस्टिवल-

आयोजकों के अनुसार, यह मैंगो फेस्टिवल दिल्ली-एनसीआर के खाद्य प्रेमियों, परिवारों और आम के शौकीनों के लिए इस गर्मी का सबसे खास आयोजन साबित होगा। पारंपरिक स्वाद पसंद करने वालों से लेकर दुर्लभ किस्मों के शौकीनों तक, हर किसी के लिए यहां कुछ न कुछ खास मौजूद रहेगा।

यह भी पढ़े- अंडा फेंकने की घटनाओं पर हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट, कोर्ट ने कहा-‘सिर्फ गिरफ्तारी काफी नहीं’