Home » राष्ट्रीय » हैदराबाद में बड़ा फूड फ्रॉड! मटन बताकर होटलों में सप्लाई किया जा रहा था बीफ, दो आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद में बड़ा फूड फ्रॉड! मटन बताकर होटलों में सप्लाई किया जा रहा था बीफ, दो आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद में मटन बताकर बीफ सप्लाई

Hyderabad Food Fraud: हैदराबाद की क्राइम टीम, सेंट्रल क्राइम स्टेशन (CCS) और फूड एडल्ट्रेशन सर्विलांस टीम (H-FAST) ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर आरोप है कि वे शहर के कई होटलों में मटन बताकर बीफ की सप्लाई कर रहे थे।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मल्लेपल्ली स्थित उस्मान मीट शॉप के मालिक मोहम्मद उस्मान और अयान बीफ शॉप में काम करने वाले मोहम्मद जहांगीर पाशा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी होटलों को मटन के नाम पर बीफ बेच रहे थे।

50 किलो मीट किया गया जब्त

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने करीब 50 किलो मीट बरामद किया, जिसमें बीफ मिला हुआ था। पुलिस ने इस मीट को जब्त कर लिया है।दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हबीब नगर पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Hyderabad Food Fraud: पुलिस का बयान

हैदराबाद पुलिस के अनुसार, सीसीएस और H-FAST की टीम ने शहर के कई होटलों में मटन की जगह बीफ सप्लाई किए जाने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की। जांच के दौरान मोहम्मद उस्मान और मोहम्मद जहांगीर पाशा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी मटन बताकर बीफ की सप्लाई करते हुए पकड़े गए। ऑपरेशन के दौरान 50 किलो बीफ मिला हुआ मीट भी जब्त किया गया। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें…12 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री