FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही टूर्नामेंट की चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं। अर्जेंटीना अब खिताब बचाने की दौड़ में एक कदम और आगे बढ़ गई है।
FIFA World Cup 2026: पहली बार टॉप-4 रैंकिंग वाली टीमें पहुंचीं सेमीफाइनल-
फीफा विश्व कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि फीफा रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें एक साथ सेमीफाइनल में पहुंची हैं। फीफा ने 1992 में विश्व रैंकिंग प्रणाली शुरू की थी, लेकिन तब से अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ था।
FIFA World Cup 2026: ये हैं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें-
विश्व कप से पहले जारी फीफा रैंकिंग में फ्रांस पहले, अर्जेंटीना दूसरे, स्पेन तीसरे और इंग्लैंड चौथे स्थान पर थे। अब यही चारों टीमें वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचकर नया इतिहास बना चुकी हैं।
कब और किसके बीच होंगे सेमीफाइनल मुकाबले-
पहला सेमीफाइनल 15 जुलाई को स्पेन और फ्रांस के बीच डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मुकाबला रात 12:30 बजे शुरू होगा। दूसरा सेमीफाइनल 16 जुलाई को अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भी भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा।
खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी अर्जेंटीना-
लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना की नजर अब अपना विश्व कप खिताब बरकरार रखने पर होगी। वहीं स्पेन, फ्रांस और इंग्लैंड भी फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे।
यह भी पढ़े- पार्टी से बड़ा कोई नहीं, जीवनभर संगठन के साथ रहूंगा, दतिया में टिकट नहीं मिलने पर नरोत्तम मिश्रा








