Home » मध्य प्रदेश » MP गजब है! सरकारी राशन की गेहूं की बोरी से निकला कंकाल, मचा हड़कंप

MP गजब है! सरकारी राशन की गेहूं की बोरी से निकला कंकाल, मचा हड़कंप

 MP Ration kankal News:

 MP Ration kankal News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सरकारी राशन वितरण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के नन्हीटेहरी गांव की उचित मूल्य की दुकान से वितरित गेहूं की बोरी में जानवर का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध जताया, जबकि प्रशासन ने तत्काल राशन वितरण पर रोक लगाकर जांच शुरू कर दी है।

घर पहुंचकर बोरी खोली तो उड़ गए होश

जानकारी के अनुसार, नन्हीटेहरी गांव के निवासी कोमल लोधी राशन दुकान से गेहूं लेकर घर पहुंचे। जब उन्होंने बोरी खोली तो अनाज के बीच खोपड़ी और हाथ-पैर की हड्डियों जैसा कंकाल मिला। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। बाद में बोरी वापस राशन दुकान पर लाई गई।

 MP Ration kankal News: ग्रामीणों ने किया हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इसे गरीबों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही बताते हुए राशन दुकान पर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 MP Ration kankal News: विदिशा के वेयरहाउस से आई थी गेहूं की खेप

सहायक खाद्य अधिकारी समर्थ तिवारी ने बताया कि संबंधित गेहूं की खेप नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से विदिशा जिले के संकल्प वेयरहाउस से टीकमगढ़ भेजी गई थी। मामला सामने आते ही राशन वितरण तत्काल रोक दिया गया है और पूरे स्टॉक की जांच कराई जा रही है।

दोषियों पर होगी कार्रवाई

खाद्य विभाग का कहना है कि जांच के बाद दोष तय होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खराब गेहूं की खेप को वापस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

यह भी पढे़ : कोहली-गंभीर के रिश्तों में फिर दरार? ट्रेनिंग में नहीं हुई बातचीत, रिपोर्ट से मची हलचल