Home » उत्तर प्रदेश » Meerut News: मेरठ में गूंजा ‘बोल बम’! सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, भगवा रंग में रंगा पूरा कांवड़ मार्ग

Meerut News: मेरठ में गूंजा ‘बोल बम’! सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, भगवा रंग में रंगा पूरा कांवड़ मार्ग

Meerut News: मेरठ में गूंजा ‘बोल बम’! सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, भगवा रंग में रंगा पूरा कांवड़ मार्ग

Meerut News: सावन के पावन महीने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया है। शनिवार को मेरठ के मोदीपुरम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाया। सीएम योगी के पहुंचते ही कांवड़ियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला और पूरा इलाका ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा।

हेलिकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण, फिर शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ दौरे के दौरान सबसे पहले कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद मोदीपुरम में बनाए गए विशेष मंच से उन्होंने कांवड़ियों पर फूल बरसाए। मुख्यमंत्री के स्वागत और पुष्प वर्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।सीएम योगी को अपने बीच देखकर कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बना। शिवभक्तों ने जोरदार तरीके से ‘बोल बम’ के नारे लगाए और मुख्यमंत्री योगी के समर्थन में भी नारेबाजी की। पूरे कांवड़ मार्ग पर भक्तिमय माहौल नजर आया।

Meerut News: भगवा रंग में रंगा पश्चिमी यूपी, डीजे और झांकियों ने बढ़ाया उत्साह

सावन की कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में इस समय हर तरफ भगवा रंग दिखाई दे रहा है। दिल्ली-देहरादून हाईवे समेत प्रमुख कांवड़ मार्गों पर शिवभक्त नाचते-गाते और भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।कांवड़ियों के साथ चल रहे डीजे और आकर्षक झांकियां लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अलग-अलग शिवभक्तों की टोलियां अपनी पारंपरिक वेशभूषा और रंग-बिरंगे परिधानों में नजर आ रही हैं। जगह-जगह भक्ति गीतों और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा माहौल गूंज रहा है।

Meerut News: भारी संख्या में पहुंच रहे कांवड़िए, सड़कों पर दिख रहा आस्था का सैलाब

मेरठ के कांवड़ मार्गों पर इस बार बड़ी संख्या में शिवभक्त नजर आ रहे हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी कांवड़ियों की भारी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पूरा वातावरण इस समय केसरिया नजर आ रहा है।कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार कांवड़ मार्गों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि शिवभक्तों को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुष्प वर्षा के बाद कांवड़ियों में उत्साह और बढ़ गया। मेरठ में कुछ देर के लिए ऐसा नजारा देखने को मिला, मानो पूरा कांवड़ मार्ग ही शिवभक्ति के रंग में डूब गया हो।

ये भी पढ़े………अतीक के बेटों को बड़ी राहत! अबान के जनाजे में शामिल होंगे अली-उमर, मिली पैरोल