Home » स्पोर्ट्स » टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर सरफराज ने शेयर किया फिटनेस पोस्ट

टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर सरफराज ने शेयर किया फिटनेस पोस्ट

Sarfaraz Fitness Post:

Sarfaraz Fitness Post: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया की वजह से आजकल काफी चर्चा का विषय बन गई है। साई सुदर्शन की जगह टीम में सरफराज खान को शामिल किया गया है। सरफराज खान वर्ष 2024 से टीम इंडिया से बाहर थे। अपनी वापसी के जश्न पर सरफराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है।

Sarfaraz Fitness Post: फिटनेस की वजह से हुई टीम में वापसी-

सरफराज खान लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर थे। वर्ष 2024 में उन्होंने आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेला था। टीम में वापसी न होने पर सरफराज ने हार नहीं मानी। नौशाद खान, जो सरफराज के पिता और उनके कोच हैं, उन्होंने सरफराज की फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया। सरफराज की फिटनेस लंबे समय से एक चर्चा का विषय बनी हुई थी, लेकिन अपनी फिटनेस पर ध्यान देकर उन्होंने सभी के मुंह पर ताले लगा दिए।

Sarfaraz Fitness Post:  सरफराज़ की इंस्टाग्राम वायरल फिटनेस पोस्ट-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

सरफराज की वायरल फिटनेस पोस्ट ने जीता सभी का दिल-

सरफराज खान ने टीम में वापसी होने पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। पोस्ट में वह भारतीय टीम की जर्सी पहने काफी फिट लग रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लुक को हासिल करने में सरफराज खान ने 17 किलो वजन घटाया है। सरफराज की इंस्टाग्राम पोस्ट से यह साफ पता चलता है कि वे वापसी पर कितना खुश हैं।

यह भी पढ़े- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील से पीछे हट सकते हैं ट्रंप, ईरान ने रख दीं बड़ी शर्तें