Home » उत्तर प्रदेश » जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, बोले- घबराने की जरूरत नहीं, हर परेशानी का होगा समाधान

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, बोले- घबराने की जरूरत नहीं, हर परेशानी का होगा समाधान

CM योगी ने जनता की समस्याएं सुनीं

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में रात रुकने के बाद सोमवार को उन्होंने जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों की मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से बात सुनी और उनके प्रार्थना पत्र भी लिए।सीएम योगी ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें परेशान या घबराने की जरूरत नहीं है। उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

अधिकारियों को दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश

गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाए।उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द, सही तरीके से और पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। अधिकारियों से यह भी कहा गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

खुद लोगों के पास पहुंचे मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में लोगों को कुर्सियों पर बैठाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनके पास पहुंचे और बातचीत की। उन्होंने लोगों से पूछा, “कहां से आए हैं, क्या बात है?” इसके बाद एक-एक करके सभी की परेशानियां सुनीं।मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

CM Yogi: CM योगी ने जनता की समस्याएं सुनीं
CM योगी ने जनता की समस्याएं सुनीं
जमीन पर कब्जे की शिकायत पर सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने लोगों के प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए साफ निर्देश दिए कि हर मामले का निस्तारण तय समय के भीतर किया जाए। समाधान गुणवत्तापूर्ण होने के साथ शिकायतकर्ता के लिए संतोषजनक भी होना चाहिए।जनता दर्शन में कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जे से जुड़ी शिकायतें भी रखीं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मिलेगी आर्थिक मदद

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भरोसा दिया कि पैसे की कमी उनके इलाज के रास्ते में बाधा नहीं बनेगी।उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित अस्पताल से इलाज का एस्टीमेट जल्द तैयार कराकर शासन को भेजा जाए।मुख्यमंत्री ने बताया कि जरूरत के अनुसार मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

मंदिर में की पूजा और गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरा के अनुसार रही। सुबह उन्होंने शिवावतार गुरु गोरखनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के सामने पहुंचकर श्रद्धापूर्वक शीश झुकाया।इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले और गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गोसेवा की। सीएम योगी ने गोवंश को प्यार से दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया।

ये भी पढ़ें…सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हरिद्वार से असम तक गूंजा ‘हर-हर महादेव’