Home » जॉब - एजुकेशन » UPSC Mains Admit Card जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

UPSC Mains Admit Card जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

UPSC Mains Admit Card 2026:

UPSC Mains Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission), (UPSC) परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आए हैं। बता दें कि UPSC की मुख्य परीक्षा (UPSC MAINS 2026) देशभर के निर्धारित केंद्रों पर 21 अगस्त से शुरू हो जाएगी। Mains Exam में क्वालीफाई करने वाले 13,343 परीक्षार्थी, जो Admit Card (प्रवेश पत्र) का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार अब खत्म हो जाएगा। सूत्र के अनुसार (UPSC Mains Exam) के लिए (Admit Card) एडमिट कार्ड 12 अगस्त से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

UPSC Mains Admit Card 2026: ऑनलाइन माध्यम से मिलेगा प्रवेश पत्र-

यूपीएससी मेंस परीक्षा में शामिल होने वाले 13,343 कैंडिडेट्स को प्रवेश पत्र (Admit Card) ऑनलाइन माध्यम से मिलेगा। उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. यूपीएससी मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के होमपेज पर “Civil Services Mains Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करनी होगी।

UPSC Mains Admit Card 2026: एग्जाम शेड्यूल का रखें ध्यान-

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा (CSE) मुख्य परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 29 एवं 30 अगस्त को करवाया जाएगा।

पूरा शेड्यूल निम्नलिखित इस प्रकार है-

1 अगस्त 2026: पेपर 1 (Essay) (केवल सुबह की शिफ्ट में)

22 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट- पेपर 2 (General Studies-I), दूसरी शिफ्ट पेपर 3 (General Studies-II)

23 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट- पेपर 4 (General Studies-III), दूसरी शिफ्ट पेपर 5 (General Studies-IV)

29 अगस्त 2026: पेपर A Indian Language (असमिया/बंगाली/बोडो/डोगरी/गुजराती/हिन्दी/कन्नड़/कश्मीरी/कोंकणी/मैथिली/मलयालम/मणिपुरी/मराठी/नेपाली/उड़िया/पंजाबी/संस्कृत/संथाली (देवनागरी/ओलचिकी लिपि)/सिंधी (देवनागरी/अरबी लिपि)/तमिल/तेलुगु/उर्दू) (केवल सुबह की शिफ्ट में)

30 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट- पेपर VI, Optional Subject-Paper-1

30 अगस्त 2026: दूसरी शिफ्ट- पेपर VII, Optional Subject-Paper-2

उम्मीदवार इन दस्तावेजों का रखें विशेष ध्यान-

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण की समय सीमा सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 12:00 तक है। वहीं इस परीक्षा के दूसरे चरण की समय सीमा दोपहर 2:30 बजे से लेकर 5:30 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कास्ट सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड आदि को साथ ले जाएँ, क्योंकि इन दस्तावेजों के आधार पर वेरिफिकेशन होगा, और तभी Admit Card (प्रवेश पत्र) मिलेगा

यह भी पढ़े- दिल्ली विधानसभा में साइकिल घोटाले पर हंगामा, AAP के 6 विधायक मार्शल आउट