Home » राष्ट्रीय » पीएम मोदी का एक सूत्रीय मंत्र: नक्सलियों को पहचानें और करें अलग

पीएम मोदी का एक सूत्रीय मंत्र: नक्सलियों को पहचानें और करें अलग

 PM Modi Naxalites:

PM Modi Naxalites: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। करीब 75 मिनट के अपने भाषण में पीएम मोदी ने नक्सलवाद, महिला आरक्षण, युवाओं, आत्मनिर्भर भारत और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य समेत कई अहम मुद्दों पर बात की। नक्सलवाद को लेकर उन्होंने देशवासियों से सतर्क रहने और युवाओं को भटकने से बचाने की अपील की।

PM Modi Naxalites: हथियारबंद नक्सल गए, लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ से सावधान-

पीएम मोदी ने कहा कि देश ने नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया था और कई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब विकास का रास्ता खुला है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हथियारबंद नक्सल भले ही पीछे हट गए हों, लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ अभी भी मौके की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पहचानना होगा और उन्हें अलग-थलग करना होगा, ताकि वे समाज और खासकर युवाओं को गलत दिशा में न ले जा सकें।

PM Modi Naxalites: युवाओं को भटकने से बचाने पर जोर-

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में युवाओं को विशेष महत्व दिया। 75 मिनट के संबोधन में उन्होंने 52 बार युवाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ना जरूरी है। पीएम मोदी ने घोषणा की कि अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के छात्रों के लिए कई प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था शुरू करने की बात भी कही।

महिला आरक्षण पर राजनीतिक दलों से अपील-

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण लागू करने में सहयोग करने और महिलाओं को उनका अधिकार देने का आग्रह किया।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य-

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए देश को अपनी सोच और वर्क कल्चर में बदलाव करना होगा। उन्होंने कहा कि जो काम पिछले 5-7 दशकों में नहीं हो पाए, उन्हें आने वाले 5-7 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखना होगा।

आत्मनिर्भर भारत पर भी जोर-

पीएम मोदी ने कहा कि भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रहकर आगे नहीं बढ़ना है। देश को अपनी क्षमताओं को मजबूत करते हुए आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने कहा कि अपने हितों की सुरक्षा के लिए भारत को अपनी ताकत खुद विकसित करनी होगी।

आपदाओं के बीच रास्ता निकालने का संकल्प-

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से बड़े सपने देखने और मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब संकल्प मजबूत होता है तो कठिनाइयों और आपदाओं के बीच से भी रास्ता निकालने की क्षमता पैदा होती है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखी देशभक्ति की झलक-

भाषण से पहले लाल किले पर प्रधानमंत्री ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई। समारोह के दौरान पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम् का गायन भी हुआ

यह भी पढ़े- UMANG-DigiLocker का दायरा क्यों बढ़ा रही सरकार? जानिए जनता को क्या होगा फायदा