Home » राजनीति » ‘देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी’, वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर हमला

‘देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी’, वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर हमला

 Vande Mataram Row:

Vande Mataram Row: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम विवाद को लेकर कांग्रेस और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का आरोप लगाया।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी पर लगाया गंभीर आरोप-

अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाया जा रहा था, लेकिन गीत को बीच में रोकने के लिए सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से कहा। शाह ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम टीवी पर देश की जनता ने देखा है। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग सब कुछ देख रहे हैं और कांग्रेस को इस कथित अपमान के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Vande Mataram Row: ‘कांग्रेस को लोगों से माफी मांगनी चाहिए’-

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को न सिर्फ देश की जनता से, बल्कि ‘वंदे मातरम’ के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा से भी माफी मांगनी चाहिए। शाह ने कहा कि अगर कांग्रेस में थोड़ी भी शर्म बची है तो उसे हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट-बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस ‘वंदे मातरम’ को भूल गई है।

 आजादी की लड़ाई में ‘वंदे मातरम’ की भूमिका का जिक्र-

अमित शाह ने स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम’ की भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान हजारों लोगों ने इस नारे और गीत के लिए गोलियां और लाठियां खाईं तथा जेल गए। शाह ने कहा कि आजादी के 80 साल बाद भी लाल किले समेत देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘वंदे मातरम’ गूंजा। ऐसे में राष्ट्रगीत को कथित तौर पर बीच में रोकना देश की भावनाओं का अपमान है।

‘देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी’-

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम को अधूरा छोड़ने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस रवैये को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। वंदे मातरम विवाद को लेकर अब कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है

यह भी पढ़े- निशांत कुमार के काफिले में हादसा, थार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर; बाल-बाल बचे JDU जिलाध्यक्ष