Nishant Kumar Convoy Accident: जमुई में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में रविवार को दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जेडीयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो की थार को पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
कचहरी चौक के पास अचानक लगा ब्रेक
जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सड़क मार्ग से जमुई पहुंच रहे थे। उन्हें झाझा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होना था। काफिला जब जमुई के कचहरी चौक के पास पहुंचा, तो स्वागत के लिए पुष्प वर्षा की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान काफिले में शामिल वाहनों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा।
Nishant Kumar Convoy Accident: पीछे से आई स्कॉर्पियो ने थार को मारी टक्कर
अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे चल रही स्कॉर्पियो जेडीयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो की थार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
हादसे के बाद कार्यक्रम के लिए रवाना हुए निशांत
घटना के बाद सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति संभाली। हादसे में किसी के हताहत नहीं होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झाझा रवाना हो गए।
Nishant Kumar Convoy Accident: सरदार पटेल की प्रतिमा का होना है अनावरण
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झाझा निकल गए। सरदार पटेल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी झाझा पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़े… कॉकरोच से जुड़े 6 सवालों पर क्यों खारिज ? सौरव दास ने सरकार से पूछा- जवाबदेही कहां होगी?








