Delhi Water Bill Waiver 2026: दिल्लीवासियों के लिए पानी के बिल से जुड़ी बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) पर 100 प्रतिशत छूट देने वाली योजना की अवधि बढ़ा दी है। अब बकाया पानी के बिल वाले उपभोक्ता इस योजना का लाभ “31 मार्च 2027” तक उठा सकेंगे।
Delhi Water Bill Waiver 2026: लाखों लोगों को मिलेगा फायदा-
दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके पानी के बिल लंबे समय से बकाया हैं। समय पर बिल जमा नहीं करने के कारण उन पर लेट पेमेंट सरचार्ज और अतिरिक्त शुल्क का बोझ बढ़ता जा रहा है। सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए LPSC छूट योजना को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को लेट पेमेंट सरचार्ज पर “100 प्रतिशत तक की छूट” मिल सकती है।
Delhi Water Bill Waiver 2026: पहले भी लागू हो चुकी है योजना-
दिल्ली में यह योजना पहले भी लागू की गई थी, लेकिन कई उपभोक्ता इसका लाभ नहीं उठा पाए। अब सरकार ने उन्हें एक और मौका दिया है। जिन लोगों ने पहले योजना का फायदा नहीं उठाया, वे निर्धारित अवधि के भीतर बकाया पानी का बिल जमा कर छूट का लाभ ले सकते हैं।
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दी जानकारी-
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए योजना की अवधि बढ़ाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि अगर उनका पानी का बिल बकाया है तो उसे और बढ़ने न दें।
31 मार्च 2027 तक मिलेगा मौका-
सरकार के इस फैसले के बाद उपभोक्ताओं के पास बकाया पानी का बिल चुकाने के लिए लंबा समय है। 31 मार्च 2027 तक योजना का लाभ उठाकर पात्र उपभोक्ता लेट पेमेंट सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस को घेरने में जुटी BJP, बिहार में नेताओं ने क्यों कहा- देश नहीं करेगा बर्दाश्त?








