Sanjay Raut Sugar Prices: देश में लगातार बढ़ रही चीनी की कीमतों को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
Sanjay Raut Sugar Prices: ‘12 साल में सस्ता क्या हुआ’-
पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय राउत से चीनी की बढ़ती कीमतों और आगामी त्योहारों को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 12 साल में आखिर सस्ता क्या हुआ है? राउत ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगाई का असर आम लोगों की रसोई पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह देखना चाहिए कि चीनी के उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाला गन्ना कहां जा रहा है।
Sanjay Raut Sugar Prices: गन्ने को लेकर सरकार पर उठाए सवाल-
संजय राउत ने कहा कि चीनी बनाने के लिए आने वाला गन्ना इथेनॉल उत्पादन में जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर गन्ने का इस्तेमाल इथेनॉल के लिए किया जाएगा तो चीनी का उत्पादन कैसे पूरा होगा। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि मंत्रियों को सिर्फ विश्वविद्यालयों में जाकर संवाद करने के बजाय आम लोगों और उनके परिवारों के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझनी चाहिए।
‘आंदोलन करने वाले एफआईआर से नहीं डरते’-
संजय राउत ने आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने वालों को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वाले बच्चे हों या बुजुर्ग, वे एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि लोगों को दबाने की कोशिश की जाएगी तो और युवा आगे आएंगे। राउत ने कहा कि वे खुद भी लड़ने के लिए तैयार हैं और अब नए युवा भी आंदोलन के लिए तैयार हो रहे हैं।
सरकार पर बनाया दबाव तंत्र का आरोप-
राउत ने आरोप लगाया कि दबाव बनाकर लोगों को पीछे हटाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इससे आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग मंत्रियों और नेताओं के आवास तक अपनी बात पहुंचाने के लिए जाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ दबाव की राजनीति से लोगों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
यह भी पढ़े- वन नेशन, वन इलेक्शन के समर्थन में बाबा रामदेव, गिनाए फायदे








