Home » Breaking News » PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले- तमिलनाडु में सत्ता के लिए DMK संग किया विश्वासघात, TVK समर्थन पर गरमाई राजनीति

PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, बोले- तमिलनाडु में सत्ता के लिए DMK संग किया विश्वासघात, TVK समर्थन पर गरमाई राजनीति

CM Thalapathy Vijay oath: थलपति विजय ने शनिवार को चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह 1967 के बाद डीएमके और एआईएडीएमके गठबंधन से बाहर के पहले नेता बन गए हैं, जिन्होंने राज्य की सत्ता संभाली है।  ऐसे में तमिलनाडु की इस गठबंधन सरकार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान आया है.

गठबंधन सरकार के लिए कई दलों का समर्थन

ये सब इतना आसान भी नहीं थी, क्योंकि थलापति को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से एक ही हफ्ते में 4 बार मुलाकात करनी पड़ी. विधानसभा चुनाव में टीवीके भले ही राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन उन्हें सरकार चलाने के लिए कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों समेत अन्य छोटे दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा.

CM Thalapathy Vijay oath: PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कर्नाटक के बेंगलुरु में शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज कांग्रेस की छवि एक परजीवी पार्टी के रूप में बन गई है और यही कारण है कि मौका मिलते ही यह अपने सहयोगियों को भी धोखा देती है. तमिलनाडु को ही देख लीजिए.”

‘DMK हर मुश्किल में कांग्रेस के साथ खड़ी रही’

प्रधानमंत्री ने कहा कि करीब 25-30 वर्षों तक कांग्रेस और डीएमके के बीच मजबूत गठबंधन रहा। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार भी कई बार डीएमके के समर्थन से बची रही, लेकिन राजनीतिक समीकरण बदलते ही कांग्रेस ने अपने पुराने सहयोगी को छोड़ दिया। डीएमके के साथ गठबंधन ने कई बार कांग्रेस को संकटों से बचाया है, यहां तक ​​कि 2014 से पहले 10 वर्षों तक शासन करने वाली यूपीए सरकार भी डीएमके के कारण ही बची रही.

CM Thalapathy Vijay oath: सत्ता की भूखी है कांग्रेस- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि डीएमके 25-30 वर्षों तक हर सुख-दुख में कांग्रेस के साथ खड़ी रही. हर क्षण उसने कांग्रेस के हित में काम किया लेकिन जैसे ही अन्य जगहों पर राजनीतिक समीकरण बदले, सत्ता की भूखी कांग्रेस ने पहले ही मौके पर डीएमके को धोखा दे दिया.

शपथ ग्रहण समारोह में जुटे कई नेता

चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। तमिलनाडु में नई गठबंधन सरकार बनने के बाद अब राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़े… थलपति विजय की 10वीं की मार्कशीट वायरल, फैंस भी देखकर रह गए हैरान! जानिए किस विषय में मिले सबसे कम नंबर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments