Cm yogi: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। हालांकि, इस दौरे से पहले एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है जिसने राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।
प्रोटोकॉल में चंपत राय को लेकर खास निर्देश
अयोध्या प्रशासन की ओर से जारी मुख्यमंत्री के दौरे के प्रोटोकॉल में एक विशेष निर्देश शामिल किया गया है। प्रोटोकॉल के प्वाइंट नंबर 29 में कहा गया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन की व्यवस्था किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से कराएं और उसके नाम की जानकारी मंदिर मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराएं। इस निर्देश के बाद चंपत राय की भूमिका को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
Cm yogi: चढ़ावा विवाद से जोड़कर देखे जा रहे हैं संकेत
सूत्रों और राजनीतिक जानकारों के बीच इस निर्देश को राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया था।
Cm yogi: SIT कर रही है मामले की जांच
चढ़ावे से जुड़े पूरे मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) को सौंपी गई है। जांच एजेंसियां विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं और मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी हैं। सरकार की ओर से भी स्पष्ट किया गया है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
सीएम के दौरे पर टिकीं निगाहें
Cm yogi: ऐसे समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा काफी अहम माना जा रहा है। राम मंदिर से जुड़े विवाद और जांच के बीच होने वाला यह दौरा कई सवालों और चर्चाओं के केंद्र में है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान क्या संदेश देते हैं और इस पूरे मामले पर आगे क्या रुख अपनाया जाता है।
ये भी पढ़ें: यूक्रेन का रूस पर बड़ा पलटवार, मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी पर हमला; आसमान में छाया काला धुआं








