Home » Breaking News » दतिया में कांग्रेस की जीत, घनश्याम सिंह ने 6,056 वोटों से BJP को हराया

दतिया में कांग्रेस की जीत, घनश्याम सिंह ने 6,056 वोटों से BJP को हराया

Datia By Election Result:

Datia By Election Result: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,056 वोटों से हराया। मतगणना के शुरुआती दौर में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाई थी, हालांकि अंतिम दो राउंड में जीत का अंतर कुछ कम हो गया।

Datia By Election Result: कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत-

मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह विजयी घोषित हुए। भाजपा ने इस सीट पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा था, लेकिन पार्टी सीट बचाने में सफल नहीं हो सकी।

Datia By Election Result: नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी भाजपा पीछे रही-

मतगणना के दौरान सामने आया कि पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर-121 पर भी कांग्रेस को बढ़त मिली। यहां कांग्रेस को 291 वोट, जबकि भाजपा को 264 वोट मिले। यानी कांग्रेस ने इस बूथ पर 27 वोटों की बढ़त दर्ज की।

भाजपा प्रत्याशी बोले- हार की करेंगे समीक्षा-

हार के बाद भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने कहा कि चुनाव परिणाम की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर कुछ लोगों ने भाजपा के साथ विश्वासघात किया। साथ ही कहा कि वे दतिया की जनता की सेवा करते रहेंगे।

कांग्रेस में जश्न, नेताओं ने बताया जनता का संदेश-

जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दतिया और भोपाल में जश्न मनाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे कांग्रेस की सामूहिक मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया। वहीं कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि दतिया का जनादेश प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश है।

यह सीट क्यों हुई थी खाली-

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराया था। उपचुनाव में भी कांग्रेस ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा

यह भी पढ़े- बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी बढ़त, मंजलपुर में BJP जीती, दतिया में कांग्रेस आगे