Diljit dosanjh: एक्टर और सिंगर Diljit Dosanjh ने हाल ही में राजनीति में आने की बात पर अपना रिएक्शन दिया। दरअसल, एक पब्लिक अपील में उनसे पंजाब की राजनीति का नया चेहरा बनने की मांग की गई थी। शनिवार को दिलजीत ने इस पर जवाब दिया और अपने फैंस से दिल की बात शेयर की।
क्या राजनीति में कदम रखेंगे Diljit Dosanjh?
“यह अपील ‘क्या दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) पंजाब की राजनीति का नया चेहरा बन सकते हैं?’ नाम के एक आर्टिकल के बाद सामने आई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि सिविल सोसाइटी के कुछ एक्टिविस्टों के एक ग्रुप ने जिसमें रिटायर्ड सैनिक और जिंदगी के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल थे। दिलजीत से राजनीति में आने की अपील की थी।”
Diljit dosanjh: राजनीति में एंट्री की चर्चा पर Diljit Dosanjh का आया जवाब
रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट S.S. Boparai के ग्रुप ने कहा कि Diljit Dosanjh को पंजाब की राजनीति में लीड करना चाहिए। उनका मानना है कि दिलजीत लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं और उन्होंने कभी खुद इस तरह की भूमिका की मांग भी नहीं की। वहीं, इस पोस्ट पर जवाब देते हुए दिलजीत ने साफ कहा कि वह राजनीति में आने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने एक्टिंग और सिंगिंग करियर में ही खुश हैं।
Diljit Dosanjh ने बताई अपने दिल की बात
Diljit dosanjh: “X पर उन्होंने पंजाबी में लिखा, ‘कभी भी नहीं… मेरा काम मनोरंजन करना है। मैं अपने क्षेत्र में बहुत खुश हूं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद’। 2 मई को कनाडा के एडमंटन में अपने ‘ऑरा टूर’ के दौरान, उन्होंने भारत में अपने खिलाफ हो रही आलोचनाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके ही नारे को थोड़ा बदलकर, ‘खालिस्तानी आ गए ओए’ कहकर उनका मजाक उड़ाते हैं।” Diljit Dosanjh आखिरी बार इस साल Border 2 में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ Sunny Deol, Varun Dhawan और Ahan Shetty जैसे कलाकार भी थे। आने वाले समय में दिलजीत Vedang Raina, Sharvari Wagh और Naseeruddin Shah के साथ Imtiaz Ali की फिल्म Main Wapas Aaunga में भी दिखाई देंगे।
Written by: Rishika Srivastva
ये भी पढ़े: IAS शांतनु बाला बने CM शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव, बंगाल सरकार ने जारी किया आदेश








