Home » लाइफस्टाइल » Health Update: सुबह की ताजी हवा या शाम की सुकून भरी सैर, सेहत के लिए कौन सी वॉक है बेस्ट?

Health Update: सुबह की ताजी हवा या शाम की सुकून भरी सैर, सेहत के लिए कौन सी वॉक है बेस्ट?

Health Update : वॉक सबसे सस्ती दवा है। न जिम की फीस, न ट्रेनर का झंझट। जूते पहने और निकल पड़े। मगर हर दिन एक ही सवाल सामने आ जाता है। सुबह टहलें या शाम को? फिटनेस एक्सपर्ट कहते हैं कि असली जादू समय में नहीं, निरंतरता में है। फिर भी दोनों वक्त की वॉक का अपना अलग मिजाज है। सुबह की हवा में जो ताजगी है वह कहीं और नहीं मिलती। सूरज की पहली किरण के साथ जब आप कदम बढ़ाते हैं तो शरीर का हर सेल जाग जाता है। ब्लड फ्लो तेज होता है और दिमाग एकदम फ्रेश हो जाता है। सबसे बड़ा बोनस विटामिन D मिलता है।

सुबह की हल्की धूप हड्डियों को मजबूत करती है और इम्यूनिटी को बूस्ट करती है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए मॉर्निंग वॉक शानदार शुरुआत है। खाली पेट की गई ब्रिस्क वॉक फैट बर्न करने में मदद करती है। साथ ही पूरा दिन आप एक्टिव और पॉजिटिव महसूस करते हैं। तनाव भी सुबह की सैर के साथ छंट जाता है।

Health Update: शाम की वॉक

अगर सुबह बिस्तर छोड़ना मुश्किल लगता है तो शाम आपका समय है। दिन भर की भागदौड़, लैपटॉप की स्क्रीन और मीटिंग का प्रेशर। शाम की वॉक इन सबका एंटीडोट है। इस वक्त शरीर का तापमान थोड़ा ज्यादा होता है और मसल्स भी ज्यादा लचीली रहती हैं। इसलिए चलना आसान और आरामदायक लगता है। ऑफिस से थक कर आए लोगों के लिए यह रीसेट बटन की तरह काम करती है। रात के खाने के बाद 15 मिनट की हल्की वॉक पाचन दुरुस्त करती है और ब्लड शुगर को काबू में रखती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो ईवनिंग वॉक खास तौर पर फायदेमंद मानी जाती है।

टहले रोज 30 मिनट

वजन घटाना है तो कैलोरी बर्न करना जरूरी है। वह सुबह की 45 मिनट की तेज चाल से भी होगा और शाम की वॉक से भी। फर्क सिर्फ इतना है कि जो समय आपको रोज सूट करे वही बेस्ट है। हफ्ते में तीन दिन सुबह जबरदस्ती उठकर जाना और चार दिन छोड़ देना से बेहतर है रोज शाम को नियम से 30 मिनट टहलना।

अपनाएं ये आदत

  1. सुबह चुने अगर: आप जल्दी उठते हैं, दिन भर एनर्जेटिक रहना चाहते हैं, विटामिन D की कमी है।
  2. शाम चुने अगर: सुबह समय नहीं मिलता, तनाव ज्यादा रहता है, डिनर के बाद सुस्ती आती है या शुगर कंट्रोल करनी है।
  3. दोनों बेस्ट हैं अगर: हार्ट हेल्थ, मेंटल हेल्थ और वजन कंट्रोल आपका टारगेट है।

आखिरी बात, कोई भी बीमारी हो तो वॉक शुरू करने से पहले डॉक्टर से एक बार पूछ लें। वरना जूते उठाइए और निकल जाइए। घड़ी मत देखिए, बस कदम गिनिए। क्योंकि फायदेमंद वॉक वही है जो आप रोज कर पाएं।

Read More : Indian Railways Facts: AC कोच में मिलने वाला तकिया कितना होता है साफ, रेलवे ने बताया निय

Written By: Mansi Sharma