Home » अंतर्राष्ट्रीय » ट्रंप- मोदी की बड़ी बैठक आज! व्यापार, AI और वैश्विक सुरक्षा पर होंगे अहम फैसले

ट्रंप- मोदी की बड़ी बैठक आज! व्यापार, AI और वैश्विक सुरक्षा पर होंगे अहम फैसले

G7 Summit 2026: जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच बुधवार को महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होने जा रही है। यह मुलाकात जी7 नेताओं, आउटरीच पार्टनर्स और वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों के साथ आयोजित वर्किंग लंच से पहले होगी।

इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच कई अहम विषयों पर चर्चा होगी, जिनमें शामिल हैं: भारत-अमेरिका व्यापार संबंध, सप्लाई चेन को मजबूत करना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहयोग, निवेश और तकनीकी साझेदारी , वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियां और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की रणनीतिक स्थिति

G7 Summit 2026: G7 में फिर दिखी मोदी-ट्रंप केमिस्ट्री

मंगलवार को जी7 आउटरीच सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और संक्षिप्त बातचीत की। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था, एआई नियमन और भू-राजनीतिक चुनौतियां अंतरराष्ट्रीय एजेंडे में प्रमुख विषय बने हुए हैं।

भारत की लगातार बढ़ती वैश्विक भूमिका

भारत को 52वें जी7 शिखर सम्मेलन में साझेदार देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह: जी7 में भारत की 13वीं भागीदारी और प्रधानमंत्री मोदी की लगातार सातवीं उपस्थिति है। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत इस मंच पर सिर्फ अपने राष्ट्रीय हितों की ही नहीं, बल्कि Global South की प्राथमिकताओं और चिंताओं को भी प्रमुखता से रख रहा है।

G7 Summit 2026: AI और विकास एजेंडा पर विशेष चर्चा

इस बार शिखर सम्मेलन में खास जोर निम्न विषयों पर है: जिम्मेदार और सुरक्षित AI का उपयोग, समावेशी आर्थिक विकास, जलवायु और पर्यावरणीय स्थिरता , वैश्विक साझेदारियों को मजबूत करना और विकासशील देशों की भागीदारी को बढ़ाना है।

भारत के लिए क्यों अहम है यह बैठक?

विशेषज्ञों का मानना है कि मोदी-ट्रंप बैठक से: द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को नई गति मिल सकती है। रक्षा और तकनीकी सहयोग मजबूत हो सकता है। AI और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ने की संभावना बन सकती है। वैश्विक सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक रणनीति पर दोनों देशों के बीच समन्वय और गहरा हो सकता है। जी7 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई अन्य वैश्विक नेताओं के साथ भी अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे, जहां भारत और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़े… G7 समिट में पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, ट्रम्प से आज होगी अहम मुलाकात