Governor Box Office: मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक फाइनेंशियल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें उन्होंने आरबीआई के पूर्व गवर्नर एस. वेंकिटरमणन का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी 1990 के आर्थिक संकट पर आधारित है, जब देश गंभीर वित्तीय मुश्किलों से जूझ रहा था। इस मुश्किल दौर में एस. वेंकिटरमणन ने अहम भूमिका निभाई थी। अब फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि गवर्नर ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस से कितनी कमाई की।
Governor Box Office Collection: पहले दिन मनोज बाजपेयी की फिल्म ने की इतनी कमाई-
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 0.90 करोड़ रुपये की कमाई की, इस तरह फिल्म ओपनिंग डे पर 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।
वहीं, फिल्म का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन लगभग 1.08 करोड़ रुपये रहा। मनोज बाजपेयी जैसे बड़े अभिनेता की फिल्म के हिसाब से यह कमाई थोड़ी कम मानी जा रही है। हालांकि, फिल्म के पास अभी वीकेंड का मौका है। ऐसे में शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है। अब सभी की नजरें वीकेंड की कमाई पर टिकी हैं।
Governor Box Office: गवर्नर में मनोज बाजपेयी बने RBI के पूर्व गवर्नर, जानिए फिल्म की कहानी-
गवर्नर एक फाइनेंशियल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन चिन्मय डी. मंडलेकर ने किया है, जबकि इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ अदा शर्मा और नौशाद मोहम्मद कुंजू भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
फिल्म की कहानी 1990 के भारतीय आर्थिक संकट से प्रेरित है। इस फिल्म उस समय के हालात और देश की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए आरबीआई और भारत सरकार की भूमिका को दिखाया गया है। फिल्म यह बताने की कोशिश करती है कि आर्थिक संकट के दौरान किस तरह बड़े फैसले लिए गए थे।
मनोज बाजपेयी के वर्कफ्रंट पर एक नजर-
मनोज बाजपेयी आखिरी बार थिएटर में रिलीज हुई फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे में नजर आए थे। वहीं, ओटीटी पर उन्हें द फैमिली मैन 3 में देखा गया था। इस सीरीज में उनके साथ निम्रत कौर और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी नजर आए थे।
फिलहाल मनोज बाजपेयी अपनी नई फिल्म गवर्नर को लेकर चर्चा में हैं। अब फैंस उनकी अगली थिएट्रिकल रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उनके नए फिल्म प्रोजेक्ट की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
written by – Rishika Shrivastava
यह भी पढ़ें-आजमगढ़-गोरखपुर के लिए CM योगी ने खोला विकास का पिटारा, 358 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण








