International Yoga Day 2026 : आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में तनाव, चिंता और ओवरथिंकिंग आम समस्याएं बन चुकी हैं। दफ्तर में काम का दबाव हो या पढ़ाई का तनाव, आर्थिक चिंताएं और सोशल मीडिया की लगातार मौजूदगी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। ऐसे समय में योग एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय के रूप में सामने आता है। योग केवल शरीर को फिट रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन को शांत और संतुलित करने की भी कला है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यह समझना बेहद जरूरी है कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। मानसिक शांति के लिए ये आसान योगासन किए जा सकते हैं। इसके साथ 2-3 मिनट के दो और प्राणायाम जोड़ने से और बेहतर परिणाम मिल सकता है।
International Yoga Day 2026
- योग शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करता है।
- जब हम योगासन और गहरी सांस लेने की क्रियाएं करते हैं, तो शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन का स्तर कम होने लगता है।
- इससे दिमाग शांत होता है और मानसिक दबाव घटता है।
- नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति खुद को अधिक सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस कर सकता है।
ओवरथिंकिंग पर लगती है रोक
- ओवरथिंकिंग की समस्या में व्यक्ति बार-बार एक ही बात के बारे में सोचता रहता है।
- योग और ध्यान (मेडिटेशन) वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करना सिखाते हैं।
- इससे अनावश्यक विचारों का प्रवाह कम होता है और मन में स्पष्टता आती है।
- प्रतिदिन 10 मिनट ध्यान करने से मानसिक स्थिरता विकसित हो सकती है।
रोज सिर्फ 10 मिनट करें ये योगासन
- ताड़ासन
- बालासन
- सुखासन
- वज्रासन
- शवासन
Read More : PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब और कहां से जारी होगी?
Written By : Anushka








