J/k news: जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल Gulmarg Gondola में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। तकनीकी खराबी आने के कारण गोंडोला सेवा अचानक बीच रास्ते में रुक गई, जिससे करीब 300 पर्यटक हवा में लटके केबिनों में फंस गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अचानक रुक गई गोंडोला सेवा
जानकारी के मुताबिक, गुलमर्ग गोंडोला के पहले चरण में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद अधिकारियों ने तुरंत सेवा रोक दी। उस समय कई केबिन हवा में थे और उनमें सैकड़ों पर्यटक मौजूद थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।
J/k news: एक घंटे तक हवा में फंसे रहे पर्यटक
करीब 300 पर्यटक गोंडोला के भीतर फंसे रहे। बचाव दल ने चरणबद्ध तरीके से सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। अधिकारियों के मुताबिक किसी भी पर्यटक को चोट नहीं आई है और सभी को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया।
J/k news: उमर अब्दुल्ला ऑफिस ने दी जानकारी
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah के ऑफिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा गया कि तकनीकी खराबी के कारण सेवा अस्थायी रूप से रोकी गई थी। सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी केबिन सुरक्षित हैं। पोस्ट में कहा गया कि जमीन पर मौजूद प्रशिक्षित टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं और हालात पूरी तरह नियंत्रण में रहे।
फिलहाल सेवाएं बंद
घटना के बाद एहतियातन ऊपर और नीचे दोनों रूट की गोंडोला सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच पूरी होने और खराबी ठीक होने के बाद ही सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी।
दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची केबल कार सेवा
J/k news: Gulmarg स्थित यह गोंडोला दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची और दूसरी सबसे लंबी केबल कार परियोजनाओं में गिनी जाती है। यह पर्यटकों को अफरवत चोटी के पास करीब 13,976 फीट की ऊंचाई तक ले जाती है। बर्फ से ढके पहाड़ों और शानदार नजारों की वजह से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।
ये भी पढ़े: तमिलनाडु में AIADMK में बगावत तेज, 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा; TVK को बड़ा फायदा








