Home » महाराष्ट्र » मुंबई में ऑरेंज अलर्ट, रत्नागिरी में रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश से जलभराव

मुंबई में ऑरेंज अलर्ट, रत्नागिरी में रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश से जलभराव

Mumbai climate: महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में है। लगातार हो रही बारिश के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी मुंबई समेत राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। भारी बारिश के चलते मुंबई के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

रत्नागिरी में रेड अलर्ट

आईएमडी ने कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी जिले के लिए बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक यहां कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना है।

Mumbai climate: शनिवार तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, पालघर में गुरुवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायगढ़ में गुरुवार और शुक्रवार को रेड अलर्ट रहेगा। ठाणे में बुधवार से शुक्रवार तक ऑरेंज अलर्ट और शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

Mumbai climate: मुंबई समेत कई जिलों में अलर्ट

आईएमडी ने मुंबई के लिए बुधवार से शनिवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी रखा है। वहीं रविवार को मुंबई, ठाणे और सिंधुदुर्ग के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी में भी कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश से जनजीवन प्रभावित

Mumbai climate: बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और सांताक्रूज ईस्ट सहित कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। कई सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को ऑफिस और अन्य जरूरी कामों के लिए निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई के अलावा राज्य के अन्य जिलों से भी जलभराव की खबरें सामने आई हैं। हालात से निपटने के लिए नगर निगम और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

 

 

ये भी पढ़ें: WhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta को भेजा नोटिस; कहा- फ्रॉड बढ़ा तो कंपनी होगी जिम्मेदार