New Delhi: दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले की विदेशी शाखा ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक ऐसा व्यक्ति भी है, जिसे पहले भारत से डिपोर्ट किया जा चुका था, लेकिन वह फिर भारत आ गया था और अवैध रूप से दोबारा दिल्ली में रह रहा था।
एक बार भारत से भगाया गया, लेकिन फिर लौट आया
New Delhi: इस तरह आए पकड़ में…
विदेशी शाखा को जिले में सक्रिय बांग्लादेशी नागरिकों के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर विपिन कुमार के नेतृत्व में तथा एसीपी ऑपरेशन्स राजीव ढाका की निगरानी में एसआई श्यामबीर, एचसी विक्रम, एचसी कपिल कुमार, एचसी प्रवीण, महिला एचसी सीमा, महिला एचसी दीपक, कांस्टेबल निशांत और कांस्टेबल दीपक बांगर की टीम ने निगरानी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
New Delhi: रात के समय अपनी हरकतों को अंजाम देते थे
New Delhi: बांग्लादेश के राष्ट्रीय पहचान पत्र बरामद
दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एफआरआरओ के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा बांग्लादेश डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें…Ram Mandir Donation Scam: टिन्नू यादव पर चंपत राय का बड़ा खुलासा, पुलिस पूछताछ में कही ये चौंकाने वाली बात








