Pm security breach: बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा एजेंसियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार्यक्रम स्थल के पास सड़क किनारे से जिलेटिन की दो छड़ें बरामद हुईं। यह बरामदगी रविवार सुबह उस समय हुई, जब पीएम मोदी के दौरे को लेकर इलाके में सघन सुरक्षा जांच चल रही थी।
कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर मिला विस्फोटक
पुलिस के मुताबिक, कग्गलीपुरा थाना क्षेत्र के तातागुनी इलाके में फुटपाथ के किनारे ये जिलेटिन की छड़ें मिलीं। यह जगह उस मार्ग के पास बताई जा रही है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला गुजरना था। पीएम मोदी बेंगलुरु के कनकपुरा रोड स्थित ‘आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर’ के 45वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी को लेकर पूरे इलाके में हाई अलर्ट और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
Pm security breach: मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता
विस्फोटक मिलने की सूचना के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी लागू कर दी है।
Pm security breach: एक व्यक्ति हिरासत में
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जिलेटिन की छड़ें वहां कैसे पहुंचीं और इसके पीछे किसी साजिश का एंगल तो नहीं है। जांच एजेंसियां इलाके के CCTV फुटेज भी खंगाल रही हैं ताकि संदिग्ध गतिविधियों और संभावित आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस ने क्या कहा?
Pm security breach: पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले नियमित जांच के दौरान यह सामग्री बरामद हुई। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।








