Home » Breaking News » राघव चड्ढा ने पीएम मोदी को भेंट की भगवान गणेश की मूर्ति, बोले- ‘ये सुबह हमेशा याद रहेगी’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी को भेंट की भगवान गणेश की मूर्ति, बोले- ‘ये सुबह हमेशा याद रहेगी’

Raghav Meets PM Modi: राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने अपने लिए यादगार बताया। चड्ढा ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं, जिसमें वह पीएम मोदी को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट करते नजर आ रहे हैं।

‘एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी’

राघव चड्ढा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलना उनके लिए विशेष अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान विस्तृत और समृद्ध बातचीत हुई। चड्ढा ने प्रधानमंत्री के बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताया।

Raghav Meets PM Modi: संसद में उठाया था ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा

प्रधानमंत्री से मुलाकात से दो दिन पहले, 6 अगस्त को राघव चड्ढा ने राज्यसभा में डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के बीच कथित ‘कट मनी’ या रेफरल कमीशन के चलन का मुद्दा उठाया था। शून्यकाल के दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ मामलों में मरीजों को जांच के लिए रेफर करने के बदले डॉक्टरों को कमीशन दिए जाने की व्यवस्था चल रही है। उनके मुताबिक, इस व्यवस्था का आर्थिक बोझ अंततः मरीजों पर पड़ता है।

चड्ढा ने दावा किया था कि कुछ मामलों में रेफरल के लिए डॉक्टरों को 3,000 रुपये तक दिए जाते हैं और इसके लिए कमीशन रेट, एजेंट तथा इंसेंटिव की समानांतर व्यवस्था काम कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि डायग्नोस्टिक सेंटर ऐसे भुगतानों को ‘मार्केटिंग एक्सपेंस’ के तौर पर दिखाते हैं, जबकि इसका बोझ अंततः मरीज के बिल में शामिल हो जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राघव चड्ढा की मुलाकात ऐसे समय हुई है जब राज्यसभा में उनके द्वारा उठाए गए स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई थी।

ये भी पढ़े… UP News: अखिलेश के ‘PDA’ में ‘पंडित’ शब्द पर भड़कीं मायावती, बोलीं- सपा गिरगिट की तरह बदलती है रंग