Home » राजनीति » राहुल गांधी का बदलता फैशन, रंगीन टी-शर्ट से युवाओं को क्या संदेश

राहुल गांधी का बदलता फैशन, रंगीन टी-शर्ट से युवाओं को क्या संदेश

 Rahul Gandhi Fashion:

Rahul Gandhi Fashion: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान उनके भाषण और मुद्दों के साथ-साथ उनका बदला हुआ फैशन भी चर्चा में है। भारत जोड़ो यात्रा में सफेद टी-शर्ट से शुरू हुआ उनका अंदाज अब अलग-अलग रंगों की टी-शर्ट तक पहुंच गया है।

Rahul Gandhi Fashion: भारत जोड़ो यात्रा में सफेद टी-शर्ट बनी पहचान-

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नेताओं के पारंपरिक कुर्ता-पायजामा वाले अंदाज से अलग अपनी एक नई पहचान बनाई थी। पूरी यात्रा के दौरान वह सफेद रंग की कॉलर वाली टी-शर्ट में नजर आए। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा। संसद से लेकर राजनीतिक बैठकों तक राहुल गांधी कई मौकों पर सफेद टी-शर्ट में दिखाई दिए। यहां तक कि कड़ाके की ठंड के दौरान भी उनके पहनावे में खास बदलाव देखने को नहीं मिला।

Rahul Gandhi Fashion: ‘छात्रों की गूंज’ में बदले टी-शर्ट के रंग-

अब राहुल गांधी के पहनावे में बदलाव देखने को मिल रहा है। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान वह सफेद टी-शर्ट की जगह अलग-अलग रंगों की शर्ट पहनते नजर आ रहे हैं। कोटा में कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान राहुल गांधी ने नीले रंग की शर्ट पहनी थी। इसके बाद देहरादून में वह गुलाबी रंग की शर्ट में नजर आए। वहीं, पुणे में उन्होंने पीले रंग की शर्ट पहनी।

युवाओं से जुड़ने की कोशिश-

राहुल गांधी इन दिनों पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसके तहत वह प्रयागराज, पुणे और कई अन्य शहरों में युवाओं से बातचीत कर चुके हैं। जानकारों का मानना है कि कांग्रेस और राहुल गांधी की कोशिश युवा वर्ग को अपने साथ जोड़ने की है। ऐसे में मुद्दों के साथ-साथ उनके पहनावे में आया बदलाव भी युवाओं के बीच अलग तरह की छवि बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

बीजेपी करती रही है फैशन को लेकर निशाना-

राहुल गांधी के फैशन को लेकर बीजेपी की ओर से पहले भी सवाल उठाए जाते रहे हैं। बीजेपी कई मौकों पर उनके पहनावे और फैशन सेंस को उनकी ‘नॉन-सीरियस नेचर’ से जोड़ती रही है। हालांकि, कांग्रेस के कुछ अन्य नेता भी अब राहुल गांधी के अंदाज को अपनाते नजर आ रहे हैं। कई नेताओं ने पारंपरिक कुर्ता-पायजामा की जगह टी-शर्ट पहनना शुरू किया है।

क्या रंगों के पीछे कोई खास संदेश है-

राहुल गांधी की नीली, गुलाबी और पीली शर्ट को लेकर चर्चाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन इन रंगों के पीछे कोई आधिकारिक राजनीतिक संदेश सामने नहीं आया है। फिलहाल, इतना जरूर है कि राहुल गांधी का बदला हुआ फैशन उनके राजनीतिक कार्यक्रमों और युवाओं के बीच उनकी बढ़ती सक्रियता के साथ चर्चा का विषय बन गया है

यह भी पढ़े- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी घमासान, BJP ने बोला हमला