Home » राजनीति » भारत की वंदना करने में क्या आपत्ति? शिवराज सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला

भारत की वंदना करने में क्या आपत्ति? शिवराज सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला

Shivraj Singh Vande Mataram:

Shivraj Singh Vande Mataram: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘वंदे मातरम्’ विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की वंदना करने में आखिर किसी को क्या आपत्ति हो सकती है। ‘वंदे मातरम्’ किसी राजनीतिक पार्टी का गान नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना से जुड़ा गीत है।

Shivraj Singh Vande Mataram: ‘वंदे मातरम्’ गाने में आपत्ति क्यों-

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ गाने में किसी भी राजनीतिक दल को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब यह देश की वंदना है, तो इसका विरोध किस आधार पर किया जा सकता है।

Shivraj Singh Vande Mataram: बंगाल के अकाल का किया जिक्र-

केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में बंगाल के दुर्भिक्ष और अकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस दौर में लोग भूख से मर रहे थे, जबकि अंग्रेजों की ओर से लगान वसूला जा रहा था। ऐसे समय में लोगों के साथ अन्याय, शोषण और अत्याचार हो रहा था।

अन्याय के खिलाफ संत समाज ने उठाई आवाज-

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब इस अन्याय के खिलाफ विरोध शुरू हुआ, तो भारत का संत समाज भी सामने आया। उन्होंने बताया कि देश के लोगों ने अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई और इसी संघर्ष की भावना से ‘वंदे मातरम्’ जैसे राष्ट्रभक्ति के गीत जुड़े।

कांग्रेस पर साधा निशाना-

शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देशभक्ति और राष्ट्र की वंदना से किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ को राजनीतिक विवाद से अलग रखते हुए इसे देश के सम्मान और गौरव से जोड़ने की बात कही

यह भी पढ़े- खड़गपुर में दिलीप घोष की सख्त चेतावनी, बोले- अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई