आजम खान को फिर जाना पड़ा जेल, जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग केस में 10 दिन की न्यायिक हिरासत

Azam Khan:

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गाजियाबाद स्थित PMLA कोर्ट में पेश किया। यहां अदालत ने आजम खान को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ेगा। अदालत ने उन्हें 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया है।

Azam Khan: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ED की कार्रवाई

यह मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़ा है। यूनिवर्सिटी के निर्माण और उससे संबंधित संपत्तियों में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है। इसी जांच के सिलसिले में ED ने आजम खान के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें गाजियाबाद की PMLA अदालत में पेश किया। अदालत की ओर से न्यायिक हिरासत का आदेश दिए जाने के बाद आजम खान की कानूनी मुश्किलें फिलहाल बढ़ती नजर आ रही हैं।

Azam Khan: 26 नवंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई

आजम खान की चार दिन की रिमांड सोमवार को खत्म हो गई थी। इसके बाद ED ने उन्हें सुबह गाजियाबाद स्थित PMLA कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तारीख तय की गई है। इससे पहले जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले में लगातार तीन दिनों तक चली पूछताछ के दौरान जांच अधिकारियों ने आजम खान से करीब 200 सवाल किए थे।

31 अक्टूबर को ED ने किया था गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 अक्टूबर 2026 को आजम खान को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के निर्माण और उससे जुड़ी संपत्तियों में करीब 426.46 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ED इस मामले में वित्तीय लेनदेन और फंड के इस्तेमाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़े- 12 NBFC कंपनियों से 65 करोड़ की साइबर ठगी कैसे हुई? AI टूल और हैकर्स का पूरा खेल समझिए

आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Azam Khan:

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों को कुर्क कर लिया है। ईडी के अनुसार, कुर्क की गई संपत्ति की बुक वैल्यू 426.46 करोड़ रुपये है, जबकि इसकी मौजूदा बाजार कीमत करीब 1,170 करोड़ रुपये आंकी गई है। आजम खान विभिन्न कानूनी मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद फिलहाल रामपुर जिला जेल में बंद हैं। इसी बीच जांच एजेंसी की इस बड़ी कार्रवाई ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

Azam Khan: किस मामले में हुई ED की कार्रवाई?

प्रवर्तन निदेशालय के लखनऊ जोनल कार्यालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत यह कार्रवाई की है। मामला मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमों से जुड़ा है। आजम खान इस ट्रस्ट के संस्थापक हैं और जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं। जांच एजेंसी ने रामपुर के अजीम नगर थाने में दर्ज 26 एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। आरोप है कि यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए किसानों की जमीनों पर जबरन कब्जा किया गया। इसके अलावा, वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने और शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

Azam Khan: यूनिवर्सिटी निर्माण में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

ईडी की जांच के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के निर्माण पर हुए कुल खर्च में से केवल 72.63 करोड़ रुपये के लिए वैध स्रोतों का हिसाब प्रस्तुत किया जा सका। वहीं, 426.46 करोड़ रुपये के खर्च का संतोषजनक हिसाब नहीं मिलने की बात सामने आई है। जांच एजेंसी के अनुसार, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट ने अपने आयकर रिटर्न में यूनिवर्सिटी निर्माण पर 178.32 करोड़ रुपये का खर्च दिखाया था। आरोप है कि यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी धन, मशीनरी और अवैध फंड का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया।

पहले भी यूनिवर्सिटी और संबंधित ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

इस मामले में ईडी इससे पहले 19 अगस्त को जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। इस दौरान जांच एजेंसी ने कई अहम डिजिटल रिकॉर्ड और दस्तावेज बरामद किए थे। अब यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। ईडी के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर ध्रुव त्रिपाठी का दबदबा बरकरार, चौथी बार जीते

आजम के जौहर विश्वविद्यालय में सरकारी धन के इस्तेमाल पर सवाल, आयकर विभाग की रिपोर्ट में बड़ा दावा

 Jauhar University:

Jauhar University: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के कुलाधिपति वाले मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर आयकर विभाग की रिपोर्ट में गंभीर दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सपा सरकार (2012-2017) के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में चार प्रमुख भवनों का निर्माण … Read more

जेल में बीमार आजम खां से मिलने पहुंची पत्नी तजीन ने बाहर आते ही ‘योगी सरकार’ पर लगाया ये बड़ा आरोप!

Azam Khan

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां की तबीयत बिगड़ने की खबरें फिर सामने आई हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी तजीन फातिमा ने रामपुर जिला जेल में मुलाकात के बाद जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आजम खां को न बिस्तर मिला है न ही इलाज की … Read more

‘ठंड और तंगहाली में आजम खां’ सपा नेता ने जेल हालात पर उठाए सवाल बोले- ‘Yogi राज में सहूलियत मिलने की उम्मीद नहीं’

Azam-Khan

Azam Khan: रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम एक बार फिर चर्चा में हैं। मंगलवार को मुरादाबाद के सपा नेता यूसुफ मलिक ने दोनों से जेल में मुलोकात की और बाहर निकलते ही उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। मलिक ने मीडिया से … Read more

आनन-फानन में जेल में बंद आजम खान से मिलने पहुंचे पत्नी और बेटा, घबराकर ये बोला…

Azam Khan

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान से सोमवार को उनकी पत्नी डॉ. तंजीम फातिमा और बड़े बेटे अदीब आज़म ने रामपुर जिला जेल में मुलाकात की। करीब डेढ़ महीने पहले स्थानीय एमपी-एमएलए कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद आज़म खान जिला जेल में बंद हैं। परिवार के सदस्यों ने जेल पहुंचकर आज़म … Read more

ST Hasan on Azam Khan: हसन-आजम खान फिर बनेंगे भाई जान? मुरादाबाद की सियासत ने दिए मेल-मुलाक़ात की आहट के संदेश

ST Hasan on Azam Khan

ST Hasan on Azam Khan: उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद से ही सपा नेता आजम खान से नेताओं का मिलना जुलना लगा हुआ है। हाल ही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रामपुर पहुंचकर आजम खान से मुलाकात की तो अब सपा पार्टी के अन्य नेता भी आजम से मिलने की … Read more

Azam Khan on CM Yogi: योगी का डर या राजनीति? क्यों जेल से रिहा होते ही बदले आजम खान के तेवर, योगी को बताया ‘इतिहास का सबसे ताकतवर मुख्यमंत्री’

Azam Khan on CM Yogi

Azam Khan on CM Yogi: उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक प्रभावशाली भूमिका निभाने वाले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान का हालिया बयान सियासी गलियारे में हड़कंप मचाता दिख रहा है। जिसके बाद  सवाल उठता है कि एक समय खुद को सत्ता के केंद्र में मानने वाले आजम … Read more