चंडीगढ़ में भीषण धमाके, एक के बाद एक फटे 3 सिलेंडर, तीन मंजिला मकान हुआ तबाह, 3 गंभीर

चंडीगढ़ में गैस सिलेंडरों का विस्फोट

चंडीगढ़ के बुड़ैल गांव में गैस सिलेंडरों में लगातार तीन धमाके होने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट में तीन मंजिला मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल और राहत टीमों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

पंजाब निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने के फैसले को हाई कोर्ट की मंजूरी, EVM वाली याचिका खारिज

Punjab and Haryana High Court ने पंजाब में होने वाले नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को बैलेट पेपर से कराने के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी है। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि VVPAT के साथ EVM चुनावी गड़बड़ियों को रोकने में अहम भूमिका निभाती है।

Chandigarh में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया- पर्याप्त है सप्लाई

चंडीगढ़ में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सेक्टर-17 स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल खरीदने की लिमिट तय करने वाले पोस्टर लगा दिए गए। विवाद बढ़ने के बाद पेट्रोल पंप मालिक ने इस पूरे मामले पर माफी मांगी। वहीं प्रशासन की सफाई आने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Chandigarh News: चंडीगढ़ में कई स्कूलों को मिली धमकी, जानिए कैसे मिली यह धमकी

ई-मेल से मिली धमकी, स्कूलों में मचा हड़कंप

चंडीगढ़ में कई स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से बम धमाके की धमकी मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और पुलिस, बम निरोधक दस्ता तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने गहन तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है और मामले की तकनीकी जांच जारी है। प्रशासन ने अभिभावकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Chandigarh News: हरियाणा के एडीजीपी की आत्महत्या से सनसनी: सुसाइड नोट में वरिष्ठ अफसरों पर गंभीर आरोप

Chandigarh News

Chandigarh News: हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी और एडीजीपी रैंक के वाई. पूरन कुमार ने मंगलवार को अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, उन्होंने अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी। इस घटना से पुलिस महकमे में … Read more