Chandigarh में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया- पर्याप्त है सप्लाई

चंडीगढ़ में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सेक्टर-17 स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल खरीदने की लिमिट तय करने वाले पोस्टर लगा दिए गए। विवाद बढ़ने के बाद पेट्रोल पंप मालिक ने इस पूरे मामले पर माफी मांगी। वहीं प्रशासन की सफाई आने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Delhi में बढ़ते Fuel Crisis के बीच बड़ा कदम, प्राइवेट कंपनियों को Work From Home की सलाह

दिल्ली सरकार ने बढ़ती ईंधन कीमतों और वैश्विक तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सभी प्राइवेट कंपनियों को सलाह दी है कि वे कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा दें। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को बिजली और ईंधन की खपत कम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सरकारी वाहनों के ईंधन खर्च में कम से कम 20 फीसदी कटौती सुनिश्चित करने को कहा गया है।

चार धाम यात्रा 2026 पर मंडरा रहा संकट, मिडिल ईस्ट युद्ध से गैस सप्लाई पर असर

मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। इस बार सबसे बड़ी चुनौती एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई है। पिछले साल करीब 16 लाख सिलेंडर इस्तेमाल हुए थे, जबकि इस बार करीब 20 लाख सिलेंडरों की जरूरत बताई जा रही है।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईंधन को लेकर अफवाहें, सरकार ने कहा घबराने की जरूरत नहीं

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG) की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। इन खबरों के चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें और लोगों में घबराहट देखने को मिली। सरकार का कहना है कि जहां कई पड़ोसी देशों में ईंधन की भारी किल्लत और कीमतों में तेजी देखी जा रही है, वहीं भारत में स्थिति नियंत्रण में है।