दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने ‘अपना घर आश्रम’ के वार्षिकोत्सव में लिया हिस्सा, बुजुर्गों से की मुलाकात

दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta रविवार (15 मार्च) को बूढ़पुर स्थित Apna Ghar Ashram के 12वें वार्षिकोत्सव में शामिल हुईं। इस मौके पर संस्था का रजत जयंती समारोह भी मनाया गया। दिल्ली में बुजुर्गों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। इनमें दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना प्रमुख है, जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के जरूरतमंद बुजुर्गों को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है।

Delhi से लेकर भोपाल तक LPG की किल्लत, कचरे से बनी गैस का सुझाव दे रही सरकार

LPG

Delhi समेत देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर लगी अस्थायी रोक अब हटा दी गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में व्यावसायिक सिलेंडरों का वितरण फिर से शुरू कर दिया गया है। सरकार ने पहले घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देने के लिए यह रोक लगाई थी।

दिल्ली में LPG संकट: गैस एजेंसियों पर पुलिस तैनात, कालाबाजारी पर सख्त नजर

गैस सिलेंडर की सप्लाई में गड़बड़ी और कालाबाजारी की शिकायतों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हर गैस एजेंसी के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती का फैसला किया है। एलपीजी सप्लाई में अनियमितता का असर अब दिल्ली के रेस्टोरेंट और कैफे पर भी पड़ने लगा है।

NCB ने देशव्यापी डार्कनेट ड्रग नेटवर्क “टीम कल्कि” का पर्दाफाश किया

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक पैन-इंडिया ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क “टीम कल्कि” का भंडाफोड़ किया है। यह नेटवर्क जनवरी 2025 से डार्कनेट प्लेटफॉर्म और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप “सेशन” के जरिए सक्रिय था। एनसीबी अब नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों, अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन का पता लगा रही है। साथ ही “टीम कल्कि” के पूरे ऑपरेशनल सिस्टम को खत्म करने के प्रयास जारी हैं।

दिल्ली को 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सौगात, कुल संख्या 370 पहुंची

राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी गांव से 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य योजनाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में 322 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की।

दिल्ली में लापता बच्चों को लेकर फैली अफवाहें झूठी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

मीडिया अफवाहों का खंडन

दिल्ली पुलिस ने लापता बच्चों के मामलों में अचानक बढ़ोतरी की अफवाहों का खंडन किया। आंकड़े सामान्य हैं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

भारत ने 77वाँ गणतंत्र दिवस भव्यता और गौरव के साथ मनाया

भारत आज अपना 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे राष्ट्रगौरव और उल्लास के साथ मना रहा है। राजधानी स्थित कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड में देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। दृश्य रिपोर्ट में सैनिकों की अनुशासित मार्च-पास्ट, टैंकों की शक्ति, वायुसेना की फ्लाइपास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के रंगीन दृश्य प्रमुख रहे।

दिल्ली पुलिस को मिला हाईटेक स्मार्ट चश्मा, फेस रिकॉग्निशन से अपराधियों की होगी तुरंत पहचान

दिल्ली पुलिस की एक महिला अधिकारी की आंखों पर दिख रहा यह काला चश्मा कोई आम चश्मा नहीं है। यह हाईटेक तकनीक से लैस ऐसा स्मार्ट डिवाइस है, जो आतंकियों और वांछित अपराधियों की पहचान करने में मदद करेगा। दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह चश्मा स्वदेशी तकनीक से तैयार किया गया है और इसे एक निजी कंपनी के साथ मिलकर करीब एक साल में डेवलप किया गया है।

तुर्कमान गेट पथराव: 30 लोगों की पहचान, पुलिस के पास 400+ वीडियो

तुर्कमान गेट में पथराव की घटना

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध ढांचा गिराने के दौरान पथराव हुआ। पांच पुलिसकर्मी घायल हुए और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच जारी है।