दिल्ली में नई EV पॉलिसी 2026 को मंजूरी, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर टैक्स छूट और सब्सिडी का बड़ा फायदा

दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए नई EV पॉलिसी 2026 को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिली। दिल्ली सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को भी डिजिटल बनाने पर काम कर रही है। ई-ऑफिस सिस्टम के जरिए अब तक 235 सरकारी विभाग जुड़ चुके हैं।

जनवरी में आ सकती है नई EV पॉलिसी, मिडिल क्लास को मिल सकती है बड़ी राहत

देश की राजधानी दिल्ली को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार जनवरी के पहले हफ्ते तक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी का ड्राफ्ट पेश कर सकती है। प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने पर भी काम कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का बजट 60 प्रतिशत बढ़ाकर 9,110 करोड़ रुपये कर दिया गया है।