सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना पड़ा भारी, गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 369 लोगों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 369 लोगों पर बीएनएस धारा 292 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही।