PoK में फिर भड़का विरोध, हजारों लोग सड़कों पर उतरे; रावलकोट में बड़े जमावड़े की तैयारी

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि हालिया झड़पों और कथित गोलीबारी की घटनाओं के बावजूद आंदोलन कमजोर पड़ने के बजाय और तेज हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कई प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई स्थानों पर रास्ते बंद किए गए हैं।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के आरोप: मंदिर में बम विस्फोट, दो लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

मानवाधिकार संगठन बांग्लादेश जातीय हिंदू महाजोते के अनुसार, पिछले सप्ताह देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसक घटनाओं में दो हिंदुओं की हत्या कर दी गई। मानवाधिकार समूह ने दावा किया कि हाल के दिनों में चटोग्राम इलाके में भी एक हिंदू युवक की हत्या हुई थी, जबकि एक बुजुर्ग व्यक्ति को मवेशी चोरी का विरोध करने पर गोली मार दी गई।

बांग्लादेश में हिंसा के बीच दिल्ली में बड़ा फैसला, हाई कमीशन की सेवाएं स्थगित

बांग्लादेश में लगातार बढ़ती अशांति के बीच दिल्ली से एक अहम खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर एक नोटिस लगाया गया है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत में भी विरोध देखने को मिला। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया।

बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी को अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

बांग्लादेश में शनिवार को इंक़िलाब मोंचो के संयोजक शरीफ उस्मान हादी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके नमाज़-ए-जनाज़ा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और दिवंगत नेता के लिए दुआएं की गईं। शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद पूरे बांग्लादेश में विरोध-प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएं तेज हो गईं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

Bangladesh earthquake: एक सेकंड में दो झटके! बांग्लादेश फिर हिल गया

BANGLADESH EARTHQUAKE

Bangladesh earthquake: बांग्लादेश में शनिवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक एक ही सेकंड के भीतर दो भूकंप के झटके लगे। इसकी पुष्टि बांग्लादेश मौसम विभाग (BMD) ने की है। बीएमडी का कहना है कि झटकों की तीव्रता 3.7 और 4.3 थी, हालांकि यूएसजीएस और अन्य एजेंसियों ने … Read more