भाई को बचाने घाघरा में कूदीं दो बहनें, तेज बहाव में हुईं लापता; पूरे गांव की आंखें नम

मऊ जिले के गाजियापुर गांव से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। एकादशी स्नान के दौरान डूबते भाई को बचाने के लिए दो सगी बहनों ने बिना अपनी जान की परवाह किए घाघरा नदी में छलांग लगा दी। इस हादसे के बाद रामविलास यादव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी ने बच्चों संग खाया ज़हर, दंपति की मौत

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र अंतर्गत सादुल्लापुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक कारणों के चलते पति-पत्नी ने अपने तीन बच्चों के साथ ज़हर खा लिया। पुलिस के मुताबिक दंपति के तीनों बच्चे 10 वर्षीय वैष्णवी, 8 वर्षीय वैभव और 4 वर्षीय लाडो को भी ज़हर दिया गया था।

12 दिन बाद सकुशल लौटे अंश-अंशिका, जगन्नाथपुर में फागुन से पहले होली जैसा जश्न

झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर इलाके में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई, जब 12 दिन पहले लापता हुए अंश और अंशिका सकुशल अपने घर लौट आए। सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस महज 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और दोनों मासूम बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस दौरान बच्चों के साथ मौजूद एक महिला और एक पुरुष को भी हिरासत में ले लिया गया।

खंडवा में नमाज से पहले दिल दहला देने वाली घटना, मस्जिद में वजू करते समय आया हार्ट अटैक

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मौत ने इतनी खामोशी से दस्तक दी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।