मऊ में बड़ा खुलासा, अवैध गर्भपात और नवजातों की खरीद-फरोख्त के आरोप में प्राइवेट अस्पताल सील

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल पर अवैध रूप से गर्भपात कराने और नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद जिले के अन्य प्राइवेट अस्पतालों पर भी प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग अब सभी निजी चिकित्सा संस्थानों की गहन जांच की तैयारी में है।

भाई को बचाने घाघरा में कूदीं दो बहनें, तेज बहाव में हुईं लापता; पूरे गांव की आंखें नम

मऊ जिले के गाजियापुर गांव से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। एकादशी स्नान के दौरान डूबते भाई को बचाने के लिए दो सगी बहनों ने बिना अपनी जान की परवाह किए घाघरा नदी में छलांग लगा दी। इस हादसे के बाद रामविलास यादव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मऊ में नाबालिग की संदिग्ध मौत से सनसनी, पेड़ से लटका मिला शव, जांच जारी

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों में भारी आक्रोश है। परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मऊ में प्रेम प्रसंग बना खौफनाक हत्याकांड, चाचा ने ही भतीजे को उतारा मौत के घाट

मऊ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों और इंसानियत दोनों को झकझोर कर रख दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के मुताबिक, इस मामले में अब तक 7 लोगों की पहचान की जा चुकी है।

घर के बाहर धूप सेंक रहे एक ही परिवार के चार लोगों को कार ने रौंदा

मऊ जनपद में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव में तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने घर के बाहर बैठे एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।