रूस से तेल खरीद पर भारत का दो टूक जवाब, अमेरिका की चेतावनी के बावजूद जारी रहेगा आयात

भारत ने साफ कर दिया है कि वह रूस से कच्चे तेल की खरीद सिर्फ अपने व्यावसायिक हितों को ध्यान में रखकर कर रहा है और अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील मिले या नहीं, इससे भारत की नीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भारत लगातार रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है। ऊर्जा विश्लेषण कंपनी Kpler के आंकड़ों के मुताबिक, मई महीने में भारत का रूसी तेल आयात रिकॉर्ड 23 लाख बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गया है।

पेट्रोलियम मंत्री का दावा: देश में ईंधन संकट नहीं, 60 दिन का तेल और 45 दिन की रसोई गैस मौजूद

भारत में ईंधन आपूर्ति को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश के पास पर्याप्त कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और रसोई गैस का भंडार मौजूद है। सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार की कमी या संकट की स्थिति नहीं है, व्यवस्था स्थिर बनी हुई है।

ईरान-इजरायल तनाव का असर भारत पर, सरकार अलर्ट मोड में; ऊर्जा और जरूरी सामानों की सप्लाई पर खास नजर

पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। हालात को देखते हुए केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से सामूहिक भागीदारी की अपील की है।

मध्यपूर्व संकट का असर भारत की LPG सप्लाई पर, FTL सिलेंडर बना बड़ा सहारा

मध्यपूर्व एशिया में पिछले 48 दिनों से चल रहे युद्ध और तनाव का असर अब भारत की LPG सप्लाई पर भी दिखने लगा है। सरकार का कहना है कि देश में LPG की सप्लाई फिलहाल सामान्य बनी हुई है और घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है।

होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा LPG जहाज ‘जग विक्रम’, ऊर्जा आपूर्ति को मिली राहत

भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। भारत का एलपीजी जहाज ‘जग विक्रम’ सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है और अब अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की सप्लाई होती है।

7 साल बाद भारत पहुंच रहा ईरानी तेल, बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत

मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 4 अप्रैल को वाडिनार पोर्ट पर पहुंचने वाला यह टैंकर सिर्फ एक खेप नहीं, बल्कि भारत-ईरान ऊर्जा संबंधों की नई शुरुआत का संकेत माना जा रहा है।

जयशंकर ने G7 बैठक में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की मुलाकात

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से अहम मुलाकात की। G7 समूह दुनिया की सात सबसे विकसित अर्थव्यवस्थाओं  कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूके और अमेरिका को एक मंच प्रदान करता है। यूरोपीय संघ भी इस ब्लॉक का सदस्य है।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सुरक्षित, 60 दिनों का तेल भंडार मौजूद

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने साफ किया है कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है। देश की सभी रिफाइनरियां 100% से अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत: पेट्रोल-डीजल का भरपूर स्टॉक, कीमतों में नहीं बदलाव

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। सरकार लगातार मिडिल ईस्ट के हालात पर नजर बनाए हुए है और हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य से कैसे निकल गए भारत के दो जहाज? विदेश मंत्री ने बताई वजह

ईरान पर हमलों और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण दुनिया भर के कई देशों के जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए हैं। भारत दुनिया में एलएनजी का चौथा सबसे बड़ा खरीदार और एलपीजी का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है।