MP दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओंकारेश्वर में किए दर्शन; बैतूल में आदिवासी समाज को दिया खास संदेश

मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अपने पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत ओंकारेश्वर से की। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेश के अनुसार 20 जून सुबह 10 बजे से 21 जून रात 10 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा।

जबलपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, 13 मजदूरों को कुचला, दो महिलाओं की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे 13 मजदूरों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूरों को कुचलने वाली कार सफेद रंग की क्रेटा बताई जा रही है। हादसे के वक्त ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की कोई कोशिश नहीं की और तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया।

जबलपुर में ब्लाइंड महिला से बदसलूकी का मामला, बीजेपी नेत्री अंजू भार्गव को नोटिस

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक नेत्रहीन महिला से कथित बदसलूकी के मामले में बीजेपी ने अपनी ही नेता अंजू भार्गव के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने अंजू भार्गव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, अंजू भार्गव ने अपने बचाव में कहा है कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ महिलाओं को उनकी इच्छा के खिलाफ चर्च के पास रोका गया था, इसी सूचना के आधार पर वे वहां पहुंची थीं।

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चूहों का आतंक, मरीजों में खौफ

MP NEWS

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चूहों की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। मरीजों के लिए यह गंभीर खतरा बन चुकी है। इंदौर के एमवायएच और जबलपुर मेडिकल कॉलेज के बाद अब जबलपुर जिला अस्पताल विक्टोरिया में भी चूहों के खुले आतंक की खबर सामने आई है। सिविल सर्जन का कहना है कि निर्माण और अस्पताल संचालन दोनों एक साथ चल रहे हैं, इसलिए समस्या आ रही है और इसे नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई जारी है।