केरल में 150 बच्चे अचानक बीमार, स्कूल में मची अफरा-तफरी; एक सप्ताह की छुट्टी घोषित

केरल के वायनाड जिले से चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के करीब 150 छात्र अचानक बीमार पड़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चे एक साथ क्यों बीमार हुए।

एमपी स्वास्थ्य विभाग, इलाज नहीं, अब डॉक्टरों की मौजूदगी पर सवाल

मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग पहले ही कई गंभीर और शर्मनाक मामलों को लेकर सवालों के घेरे में रहा है। कहीं अस्पतालों में चूहों ने नवजात बच्चों की जान ले ली, कहीं मासूमों को HIV संक्रमित खून चढ़ा दिया गया, तो कहीं जहरीली दवाओं से बच्चों की मौत हो गई। जब डॉक्टर सिर्फ कागजों और ऐप में मौजूद हों और मरीज हकीकत में इलाज के लिए भटकता रहे, तो यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि इलाज के नाम पर बेहद बेरहम धोखा है।

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चूहों का आतंक, मरीजों में खौफ

MP NEWS

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चूहों की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। मरीजों के लिए यह गंभीर खतरा बन चुकी है। इंदौर के एमवायएच और जबलपुर मेडिकल कॉलेज के बाद अब जबलपुर जिला अस्पताल विक्टोरिया में भी चूहों के खुले आतंक की खबर सामने आई है। सिविल सर्जन का कहना है कि निर्माण और अस्पताल संचालन दोनों एक साथ चल रहे हैं, इसलिए समस्या आ रही है और इसे नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई जारी है।