ग्वालियर में दर्दनाक हिट एंड रन: तेज रफ्तार अर्टिगा ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो मासूम भाइयों की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।

भुवनेश्वर में थार की तेज रफ्तार ने ली 19 वर्षीय युवक की जान, दोस्त गंभीर

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कैपिटल हॉस्पिटल चौक के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही थार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर कैपिटल पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हादसे में शामिल थार को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जबलपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, 13 मजदूरों को कुचला, दो महिलाओं की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे 13 मजदूरों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूरों को कुचलने वाली कार सफेद रंग की क्रेटा बताई जा रही है। हादसे के वक्त ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की कोई कोशिश नहीं की और तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया।